आज होली है होली है होली है

0
37

आज होली है होली है होली है

आज होली है होली
है होली है।। टेक ।।
आप तो कह रहें हैं
कि त्यौहार होली है,
मगर मैं कह रहा हूं
जीत हार होली है,
एक बार नहीं कई
बार होली है


हर बार साफ
आर-पार होली है
, इधर देखों तो बसन्त
बहार होली है,
उधर देखो तो वह
पतझार होली है।


सोचते हो क्या यह
संसार होली है,
वैर – भाव छोड़ो कर
लो प्यार होली है,
आज होली है,
होली है, होली है, ।।1 ।।

लाभ-हानि जो होनी
थी आज होली है,
आनी-जानी जो होन्नी
थी आज होली है,
निज बेगानी जो होनी
थी आज होली है,
अरे नादानी जो होनी
थी आज होली है।


हठ शैतानी जो होनी
थी आज होली है,
बद गुमानी जो होनी
थी आज होली है,
अरे मनमानी जो होनी
थी आज होली है,
मिलो सब प्राणी जो ,
होनी थी आज होली है
आज होली है होली है
, होली है। ।2।।

अब तो जाग जाओ
सोने की हद होली है,
रेशमी गद्दे बिछौने
की हद होली है,
समय यह कीमती
खोने की हद होली है।


मुस्कराओं अब रोने
की हद होली हैं मुकद्दर
का भार ढोने की हद होली है,
बुराइयों का बीज बोले
की दह होली है,
आंशुओं से मुंह धोने
की हद होली है,
निराश जीवन से होने
की हद होली है, आज,
होली है, होली है होली है, ।।3।।

जात पात जो होनी
थी आज होली है,
छुआ छात जो होनी
थी आज होली है,
मुश्किलात जो होनी
थी आज होली है,
खुराफात जो होनी
थी आज होली है।


वारदात जो होनी
थी आज होली हैं,
बुरी बात जो होनी
थी आज होली है,
हमारे साथ जो होनी
थी आज होली है,
प्रेमी भ्रात जो होनी
थी आज होली है,
आज होली है,
होली है, होली है। ।4।।