जिनके कारण हुआ बिहार मे आर्य समाज साकार।

0
117

जिनके कारण हुआ बिहार मे आर्य समाज साकार।

जिनके कारण हुआ बिहार मे आर्य समाज साकार।
जनकधारी जी, माधो लाल को नमन समर्पित बारंबार।।
हिंदू सत्य सभा ही बन गई पावन आर्य समाज ।
दानापुर का गौरव बढ़ गया प्रेरक थे ऋषिराज ।

इसका प्रमाण है माधोलाल ऋषिवर का पत्राचार ।। 1 ।।
सन अट्ठारह सौ अठहत्तर, पुण्य माह अप्रील।
यहाँ आर्यों ने गाङा था सत्य सनातन कील।

ऋषि कृपा से खुला यहां पूर्वी भारत का द्वार।।2।।
सत्यार्थ प्रकाश के रद्दी प्रूफ ने पावन ज्योत जगा दी।
विचार पंथियों के विचार में ऐसी आग लगा दी।

अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश ने दूर किया अंधकार ।।3।।
प्रथम प्रधान बने जनकधारी जी, मंत्री माधो लाल ।
ठाकुर प्रसाद, दुर्गा, बलदेव, बाबू राम नारायण लाल।

बाबू गुलाब चंद्र आदि ने कर दी धन की बौछार ।।4।।
सन अट्ठारह सौ उन्नासी मे ऋषिवर के चरण पड़े।
सिंह गर्जना किया ऋषि, पाखंडी कांपे खड़े-खड़े।

अग्नि वर्षा से चमक उठी खण्डन की वो तलवार।।5।।
बड़े-बड़े सम्भ्रान्त लोग भी जुड़ गए ऋषि मिशन से।
सुनो! आर्यजन वेद प्रचार में लग गए बड़े जतन से।
भूल नहीं सकता है “संजय” ऋषिवर का उपकार।।

आचार्य संजय सत्यार्थी, आर्योपदेशक, पटना