“ओ३म् है जीवन हमारा,ओ३म् प्राणाधार है”

0
182

ओ३म् है जीवन हमारा,
ओ३म् प्राणाधार है
ओ३म् है कर्ता विधाता,
ओ३म् पालनहार है

ओ३म् है दुःख का विनाशक,
ओ३म् सर्वानन्द है
ओ३म् है बल तेजधारी,
ओ३म् करुणा-नन्द है

ओ३म् सब का पूज्य है,
हम ओ३म् का पूजन करें
ओ३म् ही के ध्यान से,
हम शुद्ध अपना मन करें

ओ३म् के गुरुमन्त्र जपने से,
रहेगा शुद्ध मन
बुद्धि दिन प्रतिदिन बढ़ेगी,
धर्म में होगी लगन

ओ३म् के जप से हमारा,
ज्ञान बढ़ता जायेगा
ओ३म् का यह जाप हमको,
मुक्ति तक पहुँचायेगा
ओ३म् है जीवन हमारा,
ओ३म् प्राणाधार है
ओ३म् है कर्ता विधाता,
ओ३म् पालनहार है
ओ३म् है जीवन हमारा
ओ३म् ♩ ♪ ♫ ♬ ♭