पाणिनि महाविद्यालय, रेवली का वार्षिकोत्सव
(रामलाल कपूर ट्रस्ट द्वारा सञ्चालित )
आपको यह जानकर अतिप्रसन्नता होगी कि आप सब के सहयोग से 97 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके आपकी प्रिय संस्था पाणिनि महाविद्यालय (रेवली, सोनीपत, हरयाणा) का वार्षिकोत्सव महर्षि दयानन्द सरस्वती के जन्म की द्वितीय शताब्दी के शुभावसर पर फाल्गुन, शुक्ल, दशमी वि० सं० २०८१ तदनुसार दिनाङ्क 9 मार्च 2025 ई०, दिन रविवार को हर्षोल्लासपूर्ण एवं प्रेरणाप्रद वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक सुप्रतिष्ठित विद्वान् पधार रहे हैं। अतः आप सभी समय से पधार कर उनके उपदेशों तथा प्रवचनों से लाभान्वित हों एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें।
-: कार्यक्रम :-
(9 मार्च, रविवार, 2025 ई० )
यज्ञ- प्रातः 7:30 बजे
प्रवचन- प्रातः 8:00 बजे
प्रातराश- प्रातः 9:00 बजे
भजन, प्रवचन, सम्मान, उपदेश- पूर्वाह्न 9:30 बजे
सहभोज– अपराह्न 1:30 बजे

आमन्त्रित विद्वान् –
आचार्य सुद्युम्न जी (सतना, म० प्र०) आचार्य प्रशस्यमित्र जी (रायबरेली, उ० प्र०), आचार्य सोमदेव जी (चित्तौड़गढ़, राज०), डॉ० रामप्रकाश वर्णी (हरद्वार) आदि।
सम्पर्क-सूत्र-
7082111460, 7027940367, 7082111456,
आर्य महासंघ के तत्त्वावधान में I.A.I Based पाणिनीय व्याकरण के पठन-पाठन के लिए गुरुकुल
विज्ञापन
नमस्ते । सभी आर्य/आर्याओं को बहुत ही प्रसन्नता पूर्वक सूचित किया जाता है कि आर्य महासंघ के तत्त्वावधान में I.A.I Based पाणिनीय व्याकरण के पठन-पाठन के लिए गुरुकुल का शुभारम्भ हो गया है। इस गुरुकुल में पाणिनि मुनि द्वारा रचित धातुपाठ, अष्टाध्यायी आदि ग्रन्थों का I.A.I Based पाठ्यक्रम पढ़ाया जायेगा। इस प्रक्रिया से हजारों बालक बालिकाओं को वैयाकरण बनाकर वेदार्थ करने की प्रक्रिया में सक्षम बनाया जायेगा।
व्याकरणाचार्यों की अष्टाध्यायी प्रोजेक्ट में कार्य करने के लिए आवश्यकता है –
- अष्टाध्यायी प्रथमावृत्ति और धातुवृत्ति का अध्ययन किये हुए पांच उपाचार्यों की आवश्यकता है जिनको मासिक वेतन 12,000 से लेकर 15,000 रूपये तक मिलेगा ।
- अष्टाध्यायी द्वितीयावृत्ति (काशिकावृत्ति) और महाभाष्य का अध्ययन किये हुए पांच व्याकरणाचार्यों की आवश्यकता है जिनको मासिक वेतन 17,000 से लेकर 22,000 रूपये तक मिलेगा।
- अष्टाध्यायी प्रोजेक्ट का यह कार्य Work From Home पद्धति से करना होगा जिसका कार्यकाल प्रातः काल 10 बजे से लेकर सांयकाल 6 बजे तक ऑनलाइन ज़ूम एप्प पर रहेगा।
- कम्प्यूटर का Basic Knowledge होना अनिवार्य है।
- पाणिनि अनुसंधान संस्थान के कार्यालय में पूर्ण कालिक कार्य करने के इच्छुक व्याकरणाचार्यों को अतिरिक्त सुविधायें उपलब्ध करवाई जायेगी।
- इच्छुक व्याकरणाचार्य साक्षात्कार (Interview) के लिए निम्नलिखित दूरभाष पर संपर्क करें।
पाणिनि अनुसंधान संस्थान (Panini Research Organization)
निवेदक- आचार्य हनुमत्प्रसाद, अथर्ववेदाचार्य, अध्यक्ष आर्य महासंघ विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें आचार्य संजीव, प्रधानाचार्य आर्य गुरुकुल महाविद्यालय :-
+91 90453 53309










