यज्ञ-चिकित्सा महोत्सव, गांधीनगर, गुजरात

0
108

यज्ञ-चिकित्सा महोत्सव

(पर्यावरण-शुद्धि व रोगनिवारण हेतु विशाल यज्ञ-कुण्ड में आहुति एवं यज्ञ-चिकित्सा प्रशिक्षण)

दिनांक :- 13-02-2025 से 16-02-2025 (गुरुवार से रविवार)

महानुभाव सादर नमस्ते !

यज्ञ भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। हमारे ऋषियों इसे अपने दैनिक जीवन का कर्तव्य बताते हुए इसे धारण करने की प्रेरणा दी है। महानुभाव, एक छोटा सा अग्निहोत्र भी बहुत कल्याणकारी होता है, ऐसा आधुनिक विज्ञानियों ने भी स्वीकार किया है और यदि यह यज्ञ विशाल हवनकुंड में किया जाए तो इसके सर्वांगी लाभ हमें प्राप्त होते हैं। यज्ञकुंड में देशी गौमाता के शुद्ध घी की जब आहुतियां होती है तब पूरा पर्यावरण सुगंधित, संस्कारित व संवर्धित होता है, जिसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए यज्ञ की वैज्ञानिक विधि को वर्तमान परिस्थिति में जानना व सीखना अनिवार्य है।

इस विद्या को सीखने का सुनहरा अवसर गुजरात राज्य के गांधीनगर नगर के पास लाकरोडा ग्राम स्थित दर्शन योग धाम परिसर में यज्ञ चिकित्सक, वेदाचार्य आदरणीय डॉ. कमलनारायण जी आर्य एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के यज्ञ चिकित्सा परामर्श दाता, यज्ञ चिकित्सा अनुसंधान कर्ता श्रद्धेय स्वामी यज्ञदेवजी महाराज के पावन सान्निध्य में प्राप्त होगा। यज्ञ प्रेमी महानुभाव इसमें भाग लेकर लाभान्वित होंगे तथा तन मन धन से सहयोग कर विशेष पुण्य के भागी होंगे ऐसे विश्वास सह…..

विशेषज्ञ व प्रशिक्षक

  • डॉ. श्री आचार्य कमलनारायण जी स्वामी श्री यज्ञदेव जी डॉ. श्री तारासिंह जी आर्य

मुख्य उद्देश्य

  • यज्ञीय संस्कृति का संरक्षण-पोषण-संवर्धन
  • यज्ञ-चिकित्सा
  • यज्ञ-चिकित्सक-निर्माण
  • मत-पंथ-संप्रदाय की मर्यादाओं से ऊपर उठकर
  • प्राचीन भारतीय संस्कृति के मूल यज्ञ-परंपरा को
  • समाज में स्थापित करना

विशेषता

  • यज्ञ-प्रदर्शनी
  • विशाल हवनकुण्ड में आहुति
  • यज्ञशाला में यज्ञ
  • चिकित्सा कि विशेष व्यवस्था

पंजीकरण सहयोग राशि

(भोजन, आवास, यज्ञ चिकित्सा परामर्श आदि सहित)

₹2,100/-

ऑनलाईन प्रवेश पंजीकरण हेतु आवेदन

भारत और विदेशों में यज्ञ पर किए गए वैज्ञानिक अनुसंधानों पर विशेष प्रस्तुति

शिविर स्थल व आयोजक

निवेदक – दर्शन योग परिवार

संस्कृतिवन, सुजलाम केनाल रोड़, लाकरोड़ा, ता. माणसा, गांधीनगर, गुजरात