भरोसा कर तू ईश्वर पर, तुझे धोखा नहीं होगा

0
163

आस्था

भरोसा कर तू ईश्वर पर, तुझे धोखा नहीं होगा।
यह जीवन बीत जाने पर, तुझे रोना नहीं होगा।।1।।

कभी सुख है कभी दुख है, यह जीवन धूप छाया है।
हँसी में ही बिता डालो, बिताना ही यह माया है।।2।।

जो सुख आए तो हँस देना, जो दुख आए तो सह लेना।
न कहना कुछ कभी जग से, प्रभु से ही तू कह लेना ।।3।।

ये कुछ भी तो नहीं जग में, तेरे बस कर्म की माया।
तू खुद ही धूप में बैठा, लखे निज रूप की छाया ।।4।।

कहाँ यह था कहाँ तू था, कभी तो सोच ऐ बन्दे।
झुका कर शीश को कह दे, प्रभु वन्दे प्रभु वन्दे ।।5।।

भरोसा कर तू ईश्वर पर..

सुविचार

जो सह नहीं सकता, वह रह नहीं सकता।