आधत्त पितरो गर्म कुमारं पुष्करस्त्रजम् । यथेह पुरुषोऽसत्। यजु. २/३३
अविद्यया मृत्युं तीर्वा विद्ययामृतमश्नुते ।।१४।।
वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी का ग्यारहवां वार्षिकोत्सव
संवंत २०८१, दिन- शनिवार व रविवार अश्विन मास शुक्ल पक्ष नवमी, दशमी तिथि
दिनाँकः- १२ व १३ अक्टूबर २०२४
परम स्नेही धर्मप्रेमी बन्धुओ!, सादर नमस्ते, प्रिय सज्जनों अपनी सन्तानों के निर्माणार्थ एवं भारतीय संस्कृति, समाज व राष्ट्र की रक्षार्थ आपका हम सबका क्या दायित्व है? इसके चिंतन के लिए वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी के ग्यारहवें वार्षिकोत्सव १२ व १३ अक्टूबर के शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।
अतः आप सभी प्रबुद्ध जनों से करबद्ध प्रार्थना है कि भारतीय संस्कृति के अस्तित्व को कैसे बचाया जाए ? अपनी सन्तानों को आधुनिक शिक्षा के साथ पूर्ण संस्कारवान राष्ट्रभक्त, मातृ-पितृ भक्त, ईश्वर भक्त कैसे बनाया जाए? इन उपायों को अनुभवी दार्शनिक, चिंतनशील, उच्चकोटि के विद्वानों द्वारा समझने हेतु अपनी
गरिमामयी उपस्थिति देकर धर्म लाभ उठाएँ।
विशेष निर्देश :- भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा योगासनों एवं शारीरिक प्रदर्शन १३ अक्टूबर दोपहर की सभा में किया जायेगा। भजन व प्रवचन ब्रह्मचारियों द्वारा भी किया जाएगा।
मुख्य अतिथि
ठा. विक्रम सिंह जी (अध्यक्ष मनुसंस्कृति संस्थान दिल्ली)
विशिष्ट अतिथि
डॉ. आनंद जी पूर्व IPS (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र निर्माण पार्टी)
- ओजस्वी उपदेशक आचार्य रणवीर शास्त्री जी नकुड (सहारनपुर)
आमन्त्रित विद्वान
- वैदिक भजनोपदेशक ऋषिदेव जी ओलरा (सहारनपुर)
कार्यक्रम
१२ अक्टूबर २०२४, दिनः- शनिवार
प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक
दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक
रात्रि 8 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक
१३ अक्टूबर २०२४, दिनः- रविवार
प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक
दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे समापन
निवेदक- वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी के सभी शुभचिन्तक
उत्सव में पहुँचने वाले सज्जनों के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था है
पता – गाँव दल्हेड़ी, पोस्ट- बड़गाँव, जनपद- सहारनपुर (उ०प्र०)
संपर्क सूत्र – 9410471052, 9758500270, 9466936255










