परमहंस परिव्राजकाचार्य महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की २००वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में
भव्य एवं दिव्य ऋषि मेला समारोह
कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से तृतीया सम्वत् २०८१ तदनुसार १८, १९, २० अक्टूबर २०२४
विराट् व्यक्तित्व महर्षि दयानन्द की समग्र मानव जाति ऋणी है। इस ऋण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए परोपकारिणी सभा, अजमेर एक भव्य एवं दिव्य समारोह का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर कई सम्मेलनों (यथा गोरक्षा सम्मेलन, वेद प्रचार सम्मेलन, सोशल मीडिया और आर्यसमाज, स्त्री शिक्षा सम्मेलन, युवा सम्मेलन, गुरुकुल सम्मेलन, राष्ट्र रक्षा सम्मेलन) का आयोजन होगा।
यजुर्वेद पारायण यज्ञ-का आरम्भ सोमवार १४ अक्टूबर से होगा व इसकी पूर्णाहुति समापन समारोह के अन्तिम दिन २० अक्टूबर को प्रातः १० बजे होगी। इस यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. कमलेश चौकसी, अहमदाबाद होंगे।
विशेष आकर्षण इसके अतिरिक्त इस अवसर पर इच्छुक व्यक्तियों को वानप्रस्थ एवं संन्यास की दीक्षा भी दी जायेगी। ऋषि के जीवन पर लेजर शो तथा कई प्रकार की प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जायेंगी। संगठन का परिचय देने के लिए एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन भी होगा। वेद कण्ठस्थीकरण की परीक्षा एवं ऋषि दयानन्द के जीवन पर विशेष गोष्ठियाँ भी आयोजित की जायेगी। आर्य साहित्य एवं यज्ञादि उपकरणों का विक्रय भी होगा। कार्यकत्र्ताओं तथा विद्वानों का सम्मान समारोह भी होंगे।
ऋषि लंगर- इस अवसर पर पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट प्रातराश तथा दोनों समय भोजन की व्यवस्था परोपकारिणी सभा की ओर से होगी।
आवास-व्यवस्था- आप यदि समूह में रहना चाहेंगे तो ऋषि उद्या। तथा इसके अतिगितयों, आर्यसमाजों एवं धर्मशालाओं में की जायेगी। यदि आप अपने लिए अलग से कमरों की व्यवस्था करना चाहते हैं तो निम्न दूरभाषों पर कम से कम १५ दिन पूर्व सूचना दे दें ताकि होटलों में व्यवस्था की जा सके।
सम्पर्क सूत्र
श्री रमेशचन्द भट्ट – 941335672852
प्रो दिवाकर गुप्ता – 8890316961
आप अपने आने के लिए उपरोक्त दूरभाष पर रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें ताकि आपके आवास में कठिनाई न हो।
आप से निवेदन है कि आप इस अवसर पर अवश्य पधारें। ऐसा अवसर आप के जीवन में दूसरी बार नहीं आयेगा तथा सभी जन अपने परिवार व समाज के सभी कार्यकत्र्ताओं सहित पधारकर महर्षि को हार्दिक श्रद्धांजलि प्रदान करें। महर्षि दया दपैसाकार करने हेतु प्रेरणा व उत्साह प्राप्त कर वेद धर्म के प्रचार-प्रसार को एक नई चेतना प्रदान करें।
आयोजक – परोपकारिणी सभा
दयानन्द आश्रम, केसरगंज, अजमेर










