आर्य समाज कृष्णा कालोनी, भिवानी का
54वां 2 दिवसीय वार्षिकोत्सव
दिनांक 28, 29 सितम्बर 2024
(आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी एवम् द्वादशी विक्रमी सम्वत् 2081)
सम्माननीय श्रद्धालु महानुभाव, सप्रेम नमस्ते !
आर्य कल्याण समिति कृष्णा कालोनी, भिवानी के तत्वाधान में 2 दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रखर वैदिक विद्वान आचार्य उषर्बुध जी (जयपुर से) एवं आर्य भजनोपदेशक श्री दिनेश पथिक जी (अमृतसर से) के सान्निध्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर इष्ट मित्रों सहित पधार कर वेद ज्ञान की गंगा में स्नान कर लाभ उठाएं ।
धर्म प्रेमी भाईयों एवं बहनों, आपको अपनी वैदिक संस्कृति का ज्ञान हो, महापुरूषों के चरित्र पर स्वाभिमान हो, ईश्वर और धर्म की पहचान हो, वेदानुसार अपने धार्मिक ग्रन्थों की जानकारी हो, और मातृमान्, पितृमान्, आर्चावान् होकर अपनी सन्तानों को संस्कारवान् बनाने का सौभाग्य प्राप्त करें। इस वैदिक ज्ञान ज्योति को प्रकाशित करने के लिए आर्य जगत् के प्रसिद्ध विद्वान एवं भजनोपदेशक पधार रहे है।
कार्यक्रम
दिनांक 26, 27 सितम्बर, 2024
यजुर्वेद यज्ञ का शुभारम्भ: प्रातः 7.00 से 9.00 बजे तक
सायं 4.00 से 6.00 बजे तक
दिनांक 28, 29 सितम्बर, 2024
यज्ञ, भजन एवं प्रवचन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
दूसरा सत्र :
यज्ञ, भजन एवं प्रवचन: सायं 3:00 से 6:00 बजे तक
दिनांक 29 सितम्बर, 2024
यज्ञ (पूर्णाहुति), भजन एवं प्रवचन प्रातः 7:30 से 11:30 बजे
यज्ञ के ब्रह्मा – आचार्य ज्ञानचन्द जी शास्त्री होंगे ।
वेद पाठ – दयानन्द ब्राह्म महाविद्यालय, हिसार के ब्रह्मचारियों द्वारा
जो सुधीजन यजमान बनकर सुख शान्ति समृद्धि चाहते है
निवेदक :
समस्त सेवकवृन्द आर्य समाज कृष्णा कालोनी, भिवानी
वे कृपया आर्य समाज के पुरोहित आचार्य राजन शास्त्री जी से सम्पर्क करके अपना नाम पहले लिखवा दें, चलभाष: 8708425858
सम्पर्क हेतु चलभाष : 9466832725, 8010777720, 7082392726










