सनातन संस्कृति के विस्तार हेतु आओ वेदों की ओर लौटे
आर्य शौर्य परिवार मिलन समारोह
दिनांक, 29/09/2024 दिन रविवार समय, सायं काल 5:00 से 8:30 बजे तक
स्थान – आर्य कन्या स्कूल, खरड़
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है की आर्य समाज खरड़ आप सभी के सहयोग से 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन कर रहा है। जिसमें मुख्य रूप से सेवानिवृत्त फौजी परिवार एवं अन्य भी यज्ञमान बनेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खरड़ की समस्त धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है कार्यक्रम के पश्चात प्रीतिभोज की व्यवस्था है आप सभी से निवेदन है कि समय पर पहुंचकर यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। एवं कार्यक्रम में तन मन धन देकर सहयोग करें।










