महर्षि दयानन्द सरस्वती जी आर्य समाज मसूरी वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सस्नेह निमंत्रण
-: आयोजित कार्यक्रम :-
शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 से रविवार 22 सितम्बर 2024 तक
मान्यवर महोदय,
सादर नमस्ते ।
आपको यह जानकर हर्ष होगा कि आर्य समाज, मसूरी के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में गायत्री महायज्ञ, प्रवचन, भजनोपदेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर आचार्या डा० अन्नपूर्णा जी एवं द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरूकुल महाविद्यालय देहरादून की ब्रह्मचारिणियां।
प्रखर विद्वान, ओजस्वी वक्ता आचार्य राजू वैज्ञानिक जी, सुमधुर भजनोपदेशक श्री दिनेश पथिक जी आदि विद्वानों को आमन्त्रित किया गया है। आपसे प्रार्थना है कि कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ उठायें। तन-मन-धन से सहयोग देकर ज्ञान अर्जन, यश एवम् पुण्य प्राप्त करे।

भारत भूषण एवं नरेन्द्र साहनी – संयोजक
आनन्द रस्तोगी – प्रधान 9219882193
प्रणव साहनी – मन्त्री 9837500999
संजय अग्रवाल – कोषाध्यक्ष 8171790224
सतीश कुमार – उप-प्रधान
अनुराग रस्तोगी – उप-मन्त्री
दिनांक 20 व 21 सितम्बर 2024 शुक्रवार, शनिवार
स्थान – आर्य समाज मसूरी प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक

यज्ञ, भजनोपदेश, प्रवचन, प्रसाद वितरण
स्थान – आर्य समाज मसूरी सायं 6:30 बजे से 9:30 बजे तक
यस, भजनोपदेश, व्याख्यान, शान्ति पाठ, तथा प्रसाद वितरण
रविवार 22 सितम्बर 2024
आर्य समाज मसूरी प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
गायत्री महायज्ञ, भजन, प्रवचन, पूर्णाहुति तथा ऋषिलंगर










