स्वभाव परिवर्तन शिविर, लाकरोड़ा, गांधीनगर, गुजरात

0
136

स्वभाव परिवर्तन शिविर

(राग, द्वेष आदि दोषों का परीक्षण व निवारण हेतु पञ्च दिवसीय मौन शिविर)

21 से 25 अक्टूबर 2024 तक (सोमवार से शुक्रवार तक)

स्थान :- दर्शनयोग धाम, संस्कृतिवन, लाकरोड़ा, गांधीनगर, गुजरात

दुःखजन्मप्रवृत्तिदोषमिथ्याज्ञानानामुत्तरोत्तरापाये तदनन्तरापायादपवर्गः (न्यायदर्शन-१-१-२)

आप सभी को जानकर प्रसन्नता होगी कि दार्शनिक सिद्धान्तों के आधार पर हमारे अन्दर विद्यमान राग-द्वेष आदि दोषों का परीक्षण व निवारण हेतु दर्शनयोग धाम के निदेशक पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्रेरणाओं के साथ दर्शनयोग धाम में आयोजित हो रहा है “स्वभाव परिवर्तन शिविर”। स्वामी जी की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक (सोमवार से शुक्रवार तक) शङ्कासमाधान पूर्वक वैदिक दर्शनों के आधार पर मन्थन व प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिसके आधार पर हम अपना आत्मोत्थान कर सकें।

-: विषय :-

  • दोषों के स्वरुप का ज्ञान व निवारण-संबन्धित दार्शनिक सिद्धान्त।
  • स्वभाव-परीक्षण स्व-मन्थन शंका समाधान वैदिक ध्यान व यज्ञ प्रशिक्षण

प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हुए स्वीकृति पत्र प्राप्त करें।

शिविरार्थी से निम्नलिखित चार बातें सामान्य रूप से अनिवार्यतया अपेक्षित रहेंगी :-

  1. पूरे काल तक शिविर स्थल में रहना होगा। मध्य में कोई अवकाश नहीं होगा।

2. विशेष निमित्त के बिना दूरभाष आदि से बाह्य व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रखेंगे। 2

3. पूरे काल मौन रहना होगा। परस्पर में वार्तालाप हेतु कक्षा आदि से अतिरिक्त काल में 30 मिनिट का दैनिक अवकाश रहेगा।

4. गुरुकुलीय / शिविर की दिनचर्या पालन में समर्थ हों। किसी सेवक पर आश्रित ना हों। शिविर में माताएं व बहनें भी भाग ले सकती हैं।

    आवेदन की अंतिम तिथि 10/10/2024 है। शिविर में भाग लेने के इच्छुक आवेदक शीघ्र आवेदन करें। स्थान सीमित है और स्वीकृति मिलने पर ही प्रवेश संभव होगा। शिविर शुल्क अनिवार्य स्वैछिक अनुदान। (दर्शन योग धाम के सदस्य तथा ब्रह्मचारियों संन्यासियों हेतु

    शिविर निःशुल्क होगा। कृपया स्वीकृति प्राप्त होने पर 21/10/2024 प्रातः 11:00 तक शिविर स्थल में अवश्य पहुँच जाए।

    शिविर स्थल व आयोजक

    संस्कृतिवन, सुजलाम केनाल रोड़, लाकरोड़ा, ता. माणसा, गांधीनगर, गुजरात

    संपर्क : 9409615011, 9306374959

    Web: darshanyog.org,

    ईमेल: darshanyog@gmail.com