त्र्यायुषं जमद॑ग्नेः कुश्यप॑स्य त्र्यायुषम् ।
यद्देवेषु त्र्यायुषं तन्नौऽअस्तु त्र्यायुषम् ॥ यजु अ.३.६२॥
हे जगदश्वर ! आपकी कृपा से जैसे विद्वान् लोग विद्या धर्म और परोपकार के अनुष्ठान से आनन्दपूर्वक तीनसौ वर्ष पर्यन्त आयु को भोगते हैं, वैसे ही तीन प्रकार के ताप से शरीर, मन, बुद्धि, चित्त, अहंकाररूप अन्तःकरण, इन्द्रिय और प्राण आदि को सुख करने वाले विद्या विज्ञान सहित आयु को हम लोग प्राप्त होकर तीनसौ या चारसौ वर्ष पर्यन्त सुखपूर्वक भोगें ।
निमंत्रण पत्रम्
आर्य समाज वाशी
वेद प्रचार सप्ताह, यजुर्वेदीय यज्ञ एवं हिन्दी दिवस समारोह
भाद्रपद शु. ९ से भाद्रपद शु. १२ विक्रम संवत २०८१ तद्नुसार गुरूवार दिनांक १२ सितम्बर से रविवार दिनांक १५ सितम्बर २०२४ तक
यजमान बनने के लिए समाज में संपर्क करें । (९८१९४५५६४९)
सम्माननीय महोदय / महोदया,
सादर नमस्ते ।
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने आर्य समाज के दसवें नियम में कहा है कि “सब मनुष्यों को सामाजिक सर्वहितकारी नियम पालने में परतंत्र रहना चाहिए और प्रत्येक हितकारी नियम में सब स्वतंत्र रहें। अतः हम सबको सामाजिक सर्वहितकारी नियम का पालन करना चाहिए।
आर्य समाज की स्थापना के १५० वर्ष इस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। अतः हम तन-मन-धन से स्वामी जी के आदर्शों पर चलते हुए पूर्ण शक्ति से “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” का संकल्प पूर्ण करें।
१. वेदोपदेशक व वक्ता : आचार्य सुरेश जोशी (वैदिक प्रवक्ता, अलमोडा, उत्तराखंड)
२. भजनोपदेशक : श्री अशोक आचार्य (ग्वालियर, मध्यप्रदेश)
३. यज्ञ संयोजक : पं. नागेश चंद्र शर्मा,
: पं. महेश चन्द्र उपाध्याय,
: पं. किशनलाल शास्त्री,
कार्यक्रम
गुरूवार दिनांक १२/०९/२०२४ से शनिवार दिनांक १४/०९/२०२४ तक
प्रातः ७.३० से ८.३० बजे तक यजुर्वेदीय यज्ञ
८.३० से ९.३० बजे तक भजन एवं प्रवचन,
९.३० बजे प्रातराश सायं : ७.३० से ८.३० बजे तक
भजनोपदेश, ८.३० से ९.३० बजे तक प्रवचन, ९.३० बजे ऋषिलंगर
रविवार दिनांक : १५/०९/२०२४*
यजुर्वेदीय यज्ञ की पूर्णाहुति
प्रातः ७.३० से ९.३० बजे तक यज्ञ की पूर्णाहुति,
९.३० से १०.०० बजे तक प्रातराश
आर्य समाज वाशी
रविवार दिनांक १५ सितम्बर २०२४
हिन्दी दिवस समारोह (आर्य प्रतिनिधि सभा, मुंबई के तत्वावधान में)
कार्यक्रम
प्रातः १०.०० से ११.०० तक : हिन्दी वाक् प्रतियोगिता
११.०० से १२.३० तक : भजन, प्रवचन एवं अभिनन्दन समारोह
१२.३० से १.०० तक : पुरस्कार वितरण, तथा आभार प्रदर्शन
दोपहर १.०० बजे : ऋषि लंगर
अध्यक्ष : श्री वेद प्रकाश गर्ग (प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा, मुंबई)
मुख्य अतिथि : डॉ. राम विचार यादव (पूर्व उप-महाप्रबंधक एवं प्रमुख राजभाषा, एच.पी.सी.एल. मुंबई)
सत्कार मूर्ति : श्री सूरज प्रकाश (कथाकार व अनुवादक, मुंबई)
वेदोपदेशक : आचार्य सुरेश जोशी (वैदिक प्रवक्ता, अलमोडा, उत्तराखंड)
विशेष अतिथि : श्री अखिलेन्द्र मिश्रा (लेखक, दार्शनिक, अभिनेता)
: श्री महेश वेलाणी (महामंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा, मुंबई)
भजनोपदेशक : श्री अशोक आचार्य (ग्वालियर, मध्यप्रदेश)
विनीत
भीमजीभाई रूपाणी (प्रधान) : डॉ. जिलेसिंह चौधरी (उपप्रधान)
देवेश गुप्तः (मंत्री) : श्रीमती जया जितेन्द्र कोसंबी (उपप्रधाना)
हरिपाल सिंह (कोषाध्यक्ष) : अशोक गुलाटी (उपमंत्री)
एवं आर्य समाज वाशी परिवार आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।

आर्य समाज वाशी की गतिविधियाँ
- दैनिक यज्ञ प्रातः ७.३० से ८.३० बजे तक ।
- साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग तथा विद्वानों के प्रवचन प्रत्येक रविवार प्रातः ८.१५ से १०.०० बजे तक ।
- महिला सत्संग शनिवार सायं ४.०० से ५.३० बजे तक ।
- महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर पारिवारिक यज्ञ व सत्संग कराया जाता है।
- विवाह संस्कार की समुचित व्यवस्था ।
- नामकरण, मुण्डन, यज्ञोपवीत, जन्मदिवस आदि संस्कारों के लिए पुरोहितों की व्यवस्था ।
- दैनिक योगाभ्यास की सुविधा प्रातः ६.०० से ७.०० बजे तक ।
- आयुर्वेदिक चिकित्सा बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार प्रातः १०.३० से १.०० बजे तक ।
- होम्योपैथिक चिकित्सा मंगलवार व बृहस्पतिवार सायं ५.०० से ६.३० बजे तक ।
- वैदिक पुस्तकालय व साहित्य विक्री केंद्र ।
- मंगल कार्यालय (वर-वधू चयन सेवा) ।
- दैनिक यज्ञ के लिए हवनकुंड, सामग्री व समिधाओं की व्यवस्था ।
- संस्कृत कक्षाएं-प्रति शनिवार सायंः ६ से ७ बजे तक ।
- विविध समय पर शिविरों का आयोजन ।’
समारोह स्थल
प्लॉट नं. ६, सेक्टर-९अ, वाशी, नवी मुंबई-४००७०३. दूरभाष : ७३०४९६६५६६, ९८१९४५५६४९ E-mail: aryasamajvashi@yahoo.in Website: www.aryasamajvashi.in










