युवाओं की भौतिक और आध्यात्मिक सफलता के लिए शिविर, गांधीनगर (गुजरात)

0
101

सुफलं भवनु

(गुजराती युवाओं की भौतिक और आध्यात्मिक सफलता के लिए शिविर)

दिनांक

दिनांक :- 30 अगस्त 1 सितंबर 2024 (शुक्रवार से रविवार तक)

स्थान

संस्कृति वन, सुजलाम सुफलाम केनाल रोड, लाकरोड़ा, ता. माणसा, गांधीनगर (गुजरात)-382835

9409615011, 8200915011

Mdarshanyog@gmail.com https://darshanyog.org

दिनांक :- 30 अगस्त से 1 सितंबर 2024 (शुक्रवार से रविवार तक)

श्रावण कृष्ण 12 से श्रावण कृष्ण 14, 2081

माननीय प्रियजन ।

होने जा रहा है एक ऐसा शिविर…..

जो आग जगा दे कुछ करने की

जो आग जगा दे और बढ़ने की

जो भावना भर दे ईश्वर भक्ति की

जो भावना भर दे दुःखमुक्ति की

जो आत्मशक्ति दे राष्ट्रभक्ति की

जो आत्मशक्ति दे विश्व हित की

जो प्रेरणा भर दे गुरुभक्ति की

जो प्रेरणा भर दे मातृ-पितृ सेवा की

जो योजना दे दुर्गुणों को हटाने की

जो योजना दे जीवन लक्ष्य की

जो रचना कर दे सुसंस्कारों की

जो रचना कर दे योगमय जीवन की

जो कामना दे मन को वश करने की

जो शुभकामना है दर्शन योग परिवार की

इसलिए तो सूचना है “सफलं भवतु” शिविर की।

आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि हमारे भविष्य के कर्णवार ऐसे युवा जो आगे और ऊँचा उठना चाहते हैं या वर्तमान में किसी कारण रूक गए हैं या हताश-निराश हैं या दुःखी हैं….. उनकी भौतिक और आध्यात्मिक सफलता के लिए कई विद्वानों के अनुभवों, प्रेरणाओं, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के साथ दर्शन योग धाम, लाकरोड़ा में आयोजित हो रहा है “सफलं भवतु ” शिविर।

आगमन दिनांक- 29 अगस्त को सायं काल 4 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना है।

समापन – 1 सितम्बर को दोपहर लगभग 01 बजे तक ।

आयु- 15 से 35 वर्ष,

योग्यता – न्यूनतम 10वीं या समकक्ष।

आवेदन की अंतिम तारीख: 20-08- 2024

(शिविरार्थी सीमित संख्या में लिये जाएंगे, अधिकतम 120 शिविरार्थियों की व्यवस्था है। प्रथम आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी)। आसपास के महानुभाव सुबह से शाम तक शिविर में भाग ले सकते हैं।

शिविर शुल्क : अनिवार्य स्वैच्छिक राशि अनुदान ।

शिविर अध्यक्ष :- आचार्य अजय जी। शिविर प्रशिक्षक आचार्य अजय जी, आचार्य दिनेश कुमार जी, आचार्य प्रियेश जी आदि।

विषय:-

✓ सफलता

✓ पूर्ण व्यक्तित्व विकास

✓ स्मरण शक्ति तीव्र करने के उपाय,

✓ सुखी जीवन के सूत्र

✓ जितेन्द्रियता

✓ ध्यान

✓ वैदिक सिद्धांतों का परिचय

✓आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा

✓ शंका समाधान एवं वीडियो शो आदि आत्म चिन्तन ।

पंजीकरण :- Email-darshanyog@gmail.com & Online

Application –

www.darshanyog.org

शिविर स्थल व आयोजक

संस्कृति वन, सुजलाम सुफलाम केनाल रोड, लाकरोड़ा, ता. माणसा

गांधीनगर (गुजरात)-382835, चलभाष +91-9409615011, 8200915011 ईमेल- darshanyog@gmail.com, अंतर्जाल: www.darshanyog.org