आर्य समाज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा करता है और पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदना प्रकट करता हैं-आर्य समाज टटीरी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आर्य समाज टटीरी का मौन जुलूस निकालकर, भावभीनी श्रद्धाजलि सभा व यज्ञ आज आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में साप्ताहिक सत्संग व यज्ञ के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की सभी ने कड़े शब्दो में निंदा की और सभा के पश्चात कस्बे के मुख्य बाजार में मौन जुलूस निकाला गया।

आर्य समाज भारत सरकार से भी निवेदन करता हैं की संकट की इस घड़ी में जो भी मदद संभव हो सके वो करे और बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं जान और मॉल की रक्षा करे।


प्रदर्शन करने वालों में श्रीपाल आर्य प्रधान,संदीप आर्य मंत्री, रामफल आर्य ,शीशपाल आर्य ,अभिमन्यु गुप्ता, सुरेश जिंदल, सतीश जिंदल, मनोज आर्य सभासद, आर्य भूषण ,मनीष जिंदल , मनोज आर्य एडवोकेट,संजय,मास्टर महावीर जी ,सुनील कुमार,वर्मा जी,अमित आर्य ,संजय गोयल , ओम प्रकाश, शिवम आर्य, मास्टर प्रवीण कश्यप, शकुंतला देवी, निशा देवी रहे, शौर्य आर्य, आदित्य आर्य रहे।










