आर्य वीर दल द्वारा किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं जैवविविधता संरक्षण

0
55

वाराणसी महानगर एवं मिर्जापुर जनपद के सभी सम्मानित प्रबुद्ध जनों को हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं जैवविविधता संरक्षण* हेतु किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत आगामी दिनों में ग्राम बेला, बगहीं, जलालपुर माफी, अमोई आदि मिर्जापुर के गांवों में फलदार पेड़ो को लगाया जाएगा। अनुमानित लगभग पांच सौ पेड़ लगाए जाएंगे।

तद्नुसार दिनांक 27 जुलाई को जलालपुर माफी एवं बगहीं में 28 जुलाई को
बेला 31 जुलाई को रामनगर, 4 अगस्त को अमोई में वृक्षारोपण किया जाएगा।

इसी क्रम में संगठन द्वारा गंगा एवं सहायक नदियों के किनारे बबुल बचाओ अभियान* चलाया जा रहा है और ग्रामीण जनों को इस संदर्भ में जागरुक किया जा रहा है। पेड़ों की छंटाई कर उनको सुरक्षित करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

आप सभी के विनम्र सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार और धन्यवाद।

दिनेश आर्य
वाराणसी
9335479095