नशा मुक्त प्रदेश – नशा मुक्त देश (उत्तर प्रदेश सरकार की आबकारी नीति के विरोध में ज्ञापन)

0
31

दिनांकः 18 जुलाई 2024 सौजन्य से : आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश)

आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्य मित्रों से आहवान

सेवा में,

सम्मानित आर्य मित्रो !

सादर नमस्ते जी।

हम सब ऋषि मिशन और ऋषि विजन के सिपाही है। इसमें दो मत नहीं है कि आर्य समाज के बलिदानों के कारण ही देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई। हमारे गुरुकुलों को विदेशी अंग्रेज उस समय “बलिदानियों की फैक्ट्री कहा करते थे। सचमुच वे दिन हमारे गौरवशाली इतिहास की अनुपम धरोहर हैं। उस समय मुद्री भर आर्य समाजियों ने सर्वत्र अपनी एकता, अपने समर्पण, अपनी देशभक्ति, अपने साहस और अपने शौर्य की गहरी छाप छोडने का सराहनीय कार्य किया था।

स्वाधीनता के पश्चात अचानक हमारी गति धीमी पड़ने लगी। आज की स्थिति पर यदि चिंतन करें तो परिस्थि तियों में बहुत कुछ परिवर्तन हो चुका है। इसके बहुत से कारण हैं। जिन्हें यहां उल्लिखित करना उचित नहीं। परन्तु इतना अवश्य कहा जा सकता है कि परिस्थितियां चिंतन और चिंता दोनों के लिए प्रेरित करती है।आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर अपने उन सभी आर्य समाजी बंधुओं, भगिनियों, विद्वानों, उपदेशकों, समाज सुधारकों, वक्ताओं और देश धर्म के प्रति समर्पित युवाओं का आवाहन करती है कि इस निराशाजनक परिवेश से बाहर निकलने के लिए सब एक साथ एक मंच पर आकर बैठें।

आत्म मंथन करें। आत्म चिंतन करें और उन परिस्थितियों का निर्माण करें, जिससे ऋषि मिशन को फिर उन्हीं बुलंदियों पर पहुंचाने में हम सफल हों, जिन पर यह अपने अतीत में कभी हुआ करता था। हमें किसी नेतृत्व की आलोचना नहीं करनी है। किसी संप्रदाय की आलोचना नहीं करनी है।हमे सुधारात्मक और सृजनात्मक परिस्थितियों का निर्माण करना है और अपने आप को उत्तम से उत्तम सिद्ध करते हुए आर्य समाज को सबका एकमात्र विकल्प बनाने की रणनीति पर विचार करना है। सनातन में विश्वास रखने वाले हम हर उस व्यक्ति का आहवान करते हैं जो राष्ट्र निर्माण में रुचि रखता है, जिसे भारतीय संस्कृति से लगाव है।

जो वैदिक सिद्धांतों में विश्वास रखते हुए इनके आधार पर ही भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना संजोता है, जिससे वैदिक धर्म प्रिय है, जिसे संस्कृत और संस्कृति से प्रेम है कि वह हमारे साथ आए, जुड़े और इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।ध्यान रहे कि यदि हमने समय को नहीं पहचाना तो एक दिन वह समय भी आएगा, जब समय ही हमको पहचानने से इनकार कर देगा। देश की परिस्थितियों पर विचार करना, चिंतन करना, प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। प्रत्येक प्रकार के पूर्वाग्रह और मताग्रह को छोड़कर हम सब एक मंच पर बैठें।

एक साथ आगे बढ़ने का निर्णय लें और एक साथ जोर लगाकर उन सभी शत्रुओं का सामना करें, जी देष धर्म और संस्कृति को मिटाने के घातक कार्यों में लगे हुए हैं।इन्हीं सब बातों पर विचार करने के लिए हम आगामी 20 जुलाई 2024 को आर्य समाज सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर में दोपहर 11:00 बजे आप सबको आमंत्रित कर रहे हैं।

उक्त बिंदुओं पर आप अपने मूल्यवान विचार प्रस्तुत कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी आर्य समाजों को एक साथ एक रणनीति, एक कार्य नीति और एक कार्य योजना पर कार्य करने के लिए प्रेरित करें। हमारा विश्वास है कि ऋषि दयानंद जी की 200वीं जयंती के इस पावन अवसर पर आपके मूल्यवान सुझाव और विचार निश्चय ही समाज को नई दिशा और नहीं गति प्रदान करेंगे। इसलिए आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

हम हैं अभिलाषी आपके दर्शनों के…

डॉ राकेश कुमार आर्य (प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबद्ध नगर)मुकेश नागर एडवोकेट (उप प्रधान), प्रताप सिंह आर्य (उप प्रधान), महावीर सिंह आर्य (उप प्रधान) शिवकुमार आर्य (मंत्री), आर्य सागर खारी (सह कोषाध्यक्ष) धर्मवीर आर्य (उपमंत्री), स्वामी प्राण देव जी महाराज

मार्गदर्शकः देवेंद्र सिंह आर्य, देव मुनि जी महाराज

निवेदकः मूलचंद शर्मा, आर्य वीरेश भाटी, विजेंद्र सिंह आर्य, प्रदीप कुमार आर्य, यशवीर सिंह आर्य, कमल सिंह आर्य, जयप्रकाश आर्य, आर्य दिवाकर नागर, लीलू आर्य।

संरक्षक मंडलः सरपंच रामेश्वर सिंह, चौधरी नरपत सिंह, चौधरी सतीश नंबरदार, महेंद्र सिंह आर्य, ज्ञानेंद्र सिंह आर्य।

संपर्क सूत्रः 9911169917, 880092704, 8588853725, 9310709450