।। ओ३म् ।।

श्रद्धेय आचार्य ज्ञानेश्वरार्य जी की पुण्य स्मृति में आयोजित
सत्यार्थ प्रकाश परीक्षा
ऑफलाइन लिखित परीक्षा षष्ठ वर्ष (केवल गुरुकुलों के लिए)
दिनांक : बुधवार, 2 अक्टूबर, 2024
समय : प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक
विषय : सत्यार्थ प्रकाश की भूमिका व 1,2,3,7,8,9,10 समुल्लास
-: पुरस्कार विवरण :-
प्रथम 11,000/-
द्वितीय ₹7,500/-
तृतीय ₹5,100/-
प्रत्येक केन्द्र में
प्रथम 1500/-
द्वितीय *1100/-
तृतीय ₹500/-
प्रत्येक केन्द्र से 5 उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार-साहित्य सेट
श्रद्धेय आचार्य ज्ञानेश्वरार्य स्मृति दिवस एवम् सत्यार्थ प्रकाश
पुरस्कार घोषणा एवं वितरण समारोह रविवार, 17 नवम्बर, 2024
परीक्षा संयोजक :- आचार्य संदीप आर्य ‘दर्शनाचार्य’ आर्योदय गुरुकुल, आर्य समाज सैक्टर- 14, सोनीपत, हरियाणा
-: मार्गदर्शन :-
आचार्य धर्मवीर ‘मुमुक्षु’ (हिमाचल प्रदेश)
आचार्य चन्द्रेश जी (गांधीधाम, गुजरात)
आचार्य सत्यवान् आर्य (हिसार, हरियाणा)
आचार्य नंदकिशोर जी (गुरुकुल लाढ़ौत, रोहतक, हरियाणा)
!! परीक्षा के नियम !!
- परीक्षा ऑफ लाइन होगी।
- परीक्षा के केन्द्र पर ही परीक्षा होगी।
- परीक्षार्थी गुरुकुल के वर्तमान विद्यार्थी होने चाहिए।
- परीक्षा में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए केवल बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे एवं कक्षा 9 से आगे के विद्यार्थियों के लिए बहुवैकल्पिक तथा वस्तुनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे।
- परीक्षा में कुल अंक 100 होंगे। इसमें 80 अंक बहुवैकल्पिक एवं 20 अंक वस्तुनिष्ठ के रहेंगे।
- सभी विषयों में मार्गदर्शक मण्डल का निर्णय सर्वमान्य रहेगा।
- परीक्षा का कोई शुल्क नहीं है और पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितम्बर, 2024 रहेगी।
- 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
- परीक्षा केन्द्र की स्थापना हेतु परीक्षार्थियों की न्यूनतम संख्या 25 होनी चाहिए।
- परीक्षार्थियों की अधिकतम संख्या की कोई सीमा नहीं है।
- परीक्षार्थी किसी भी कक्षा के हो सकते हैं।
- परीक्षा लेखन में केवल नीले अथवा काले पेन का ही प्रयोग करें।
- पुरस्कार प्राप्त होने की योग्यता वाले प्रतिभागी के न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत होने अनिवार्य है।
- कक्षा 8 तक के विद्यार्थियो तथा कक्षा 9 से आगे के विद्यार्थियों के लिए प्रथम तीन पुरस्कार अलग अलग होंगे।
- विगत वर्ष 2023 में प्रथम तीन पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थी परीक्षा में पुनः विजेता बनने पर विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे।
पंजीकरण एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क करें
9467842236, 9306841961, 9818651472











