सादर नमस्ते
आशा है आप सपरिवार कुशल मंगल होंगें ॥
महोदय/ महोदया
आपकी अपनी प्रिय संस्था गुरू विरजानन्द गुरूकुल महाविद्यालय, करतारपुर इस वर्ष गुरू पूर्णिमा उत्सव 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को आयोजित कर रहा है ॥ आप इस संस्था के सहयोगी/ दानी / सदस्य/ ट्रस्टी एवं शुभचिंतक के रूप में निरन्तर हमारे साथ बने हुए हैं , अतः आपको हम इस उत्सव में परिवार सहित सादर आमंत्रित करते हैं ॥
महर्षि दयानन्द के गुरू ब्रह्मषि विरजानन्द की जन्म भूमि पर स्थित यह संस्था अपने आप में पुण्य भूमि है अतः निवेदन है इस अवसर पर पधारकर गुरू विरजानन्द, महर्षि दयानन्द सहित सभी ऋषि , मुनियों को स्मरण पर , उनके उपदेश को सुनकर अपने जीवन के मूल उद्देश्य को चरितार्थ करें॥
पुनः आपका हार्दिक स्वागत एवं कार्यक्रम हेतु निमन्त्रित करता हूँ ॥
कार्यक्रम का विस्तृत पत्र संलग्न है
Please find the attachment
प्रार्थी
ध्रुव कुमार (प्रधान)
उदयन आर्य ( आचार्य)
गुरू विरजानन्द गुरूकुल महाविद्यालय
जी.टी रोड करतारपुर
ज़िला जालन्धर ( पंजाब) 144801
सम्पर्क सूत्र 9803043271










