उच्चस्तरीय क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर

0
9

Table of Contents

|| ओ३म् ।।

ऋषियों के वैदिक दार्शनिक सिद्धांतों के आधार पर
उच्चस्तरीय क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर
(योगविद्या को जानने-समझने व मौन, ध्यानाभ्यास से सुखद जीवन जीने का कौशल सीखने का पंचदिवसीय आवासीय सुंदर अवसर)
दिनांक 10 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024

सुजलाम सुफलाम केनाल रोड, लाकरोड़ा, ता. माणसा, गांधीनगर, गुजरात

शिविर संबंधित जानकारी
आध्यात्मिक ज्ञान-विज्ञान के पिपासु, समाधि, विवेक, वैराग्य, तत्वज्ञान के अभिलाषी आत्म कल्याण के इच्छुक, भद्रशील महानुभाव ! आप के प्रिय दर्शन योग महाविद्यालय के निदेशक पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक की अध्यक्षता में अनेक विद्वानों के सान्निध्य में वैदिक दर्शनों के आधार पर अविद्या के स्वरूप का ज्ञान, विवेक वैराग्य, शंका समाधान, आत्मनिरीक्षण आदि की कक्षा, एकांत आवास आदि की सुव्यवस्था युक्त ध्यान- अनुकूल परिवेश में आयोजित…….
क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर
आपसे निवेदन है कि इस पुनीत अवसर को अपने जीवन से सम्बद्ध करें । परमात्मा की महती कृपा से आप को पर्याप्त सफलता मिलेगी । क्योंकि जब हम अच्छा बनने के लिए तैयार हो जाते हैं और पुरुषार्थ प्रारम्भ कर देते हैं तो ईश्वर की प्रेरणा से अच्छी बातों का ज्ञान हमारे हृदय में उत्पन्न होने लगता है। पुनः तदनुकूल ( आचरण करते हुए) उपलब्धि से सम्पन्न हो जाते हैं ।


!! शिविराध्यक्ष एवं योगप्रशिक्षक !! योगाचार्य, योगी गुरु, वैदिक दार्शनिक, वीतराग संन्यासी
पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक


यह शिविर दर्शन योग धाम में विराट शांत परिवेश में आयोजित होगा। सभी के लिए
उत्तम कमरों की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं एवं पुरुषों की आवास व्यवस्था पृथक्-पृथक् रहेगी ।

ईश्वर और आत्मा संबंधित वैदिक सिद्धांतों को प्रायोगिक रूप से
अनुभव करने का अवसर मिलेगा ।

मौन रहने का अवसर प्राप्त होगा।
आत्मनिरीक्षण, चिंतन-मनन, निदिध्यासन, ईश्वरप्रणिधान, ध्यान- उपासना का अवसर प्राप्त होगा ।
ध्यान के लिए कुछ प्रायोगिक अभ्यास कराये जाएंगे।
रूप, रस आदि विषयों से आकर्षण हटाने के उपाय बताये जायेंगे । मनोनियंत्रण के उपाय तथा मानसिक दुःखों, काम, क्रोध, लोभ आदि से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
वेद, दर्शन, उपनिषद् के मंत्रों, सूत्रों, वाक्यों के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाएगा।
ध्यान के लिए स्वयं को तैयार करने, ईश्वर में रुचि बढ़ाने तथा संसार के प्रति आसक्ति हटाने के उपाय बताए जाएंगे।
शिविरार्थियों को 10 सितम्बर को सायं 04:00 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना है।
शिविर समापन 15 सितम्बर को
दोप. 12:00 बजे होगा।

योगाभ्यास व ईश्वरभक्ति के सुसंस्कारों का निर्माण होगा ।

शिविर से प्राप्त ज्ञान-विज्ञान से आपके जीवन में आनंद, उत्साह, निर्भिकता बढ़ेगी ।


शिविर में प्रवेश हेतु अनिवार्य अपेक्षा :-

पूर्ण काल तक शिविर स्थल में रहना होगा। शिविर के समय बाहर आने-जाने का निषेध रहेगा।

शिविर की अवधि में किसी भी व्यवसाय, अधिकार या पारिवारिक दायित्व से संबन्ध नहीं रहेंगे।
विशेष निमित्त के बिना दूरभाष आदि से बाहरी व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं रखेंगे।

गुरुकुलीय / शिविर की दिनचर्या पालन करने में समर्थ हों। किसी अतिरिक्त सेवक पर आश्रित ना हो।
आवेदन प्रक्रिया – इच्छुक सज्जन शिविर में भाग लेने के लिये अपना आवेदन नीचे दी हुई आवेदन लिंक के माध्यम से प्रेषित करें । स्वीकृति संदेश मिलने पर शिविर व्यवस्था स्वैछिक शुल्क जमा कर अपना स्थान आरक्षित करें । स्थान सीमित हैं अतः प्रथम आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कृपया बिना अनुमति के शिविर में भाग न लेवें । शिविर व्यवस्था शुल्क : अनिवार्य स्वैछिक राशि अनुदान ।

शिविर स्थल से निकटस्थ रेलवे स्टेशन अहमदाबाद है तथा समीपस्थ एयरपोर्ट अहमदाबाद में है ।

अहमदाबाद से शिविर स्थल तक पहुंचने के लिए साधन सुलभ हैं ।

मोबाईल संबंधित नियम- शिविर काल में मोबाईल बंद रखना होगा। आवश्यक होने पर दर्शनयोग धाम कार्यालय नंबर 9409615011 से अनुमति लेकर बात कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए इस लिंक https://darshanyog.org पर क्लिक कीजिये। धन्यवाद।

शिविर स्थल व आयोजक

नियोग धीर समृद्ध

लाकरोड़ा, ता.: माणसा, जि. : गांधीनगर (गुजरात) पिन – 382835

संपर्क : 9409615011, 8200915011

Web : darshanyog.org,

ईमेल : darshanyog@gmail.com