गणित एवं सिद्धांत ज्योतिष अध्ययन शिविर

0
115

गणित एवं सिद्धांत ज्योतिष अध्ययन शिविर
21 सितंबर 2024 (शरद्-संपात-दिन) से प्रारंभ
व्याख्याता – आचार्य रवीन्द्र जी
स्थान – वैदिक ग्राम, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
संपर्क – 79880 82971
आवेदन लिंक –

https://forms.gle/gLnGehVzA2H3rPuy9

काल की व्यवस्था को समझने के लिए ज्योतिष शास्त्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे इन प्राचीन सिद्धांत ज्योतिष शास्त्रों में ग्रहों की गति के अनुसार समय की गणना करने की पद्धति उपलब्ध है और इसका आधार गणित शास्त्र है। अतः गणित शास्त्र के साथ ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन किया जाता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जीवन पर आने वाले प्रभाव आदि बातें पूर्ण रूप से पाखंड हैं और वे ज्योतिष शास्त्र का हिस्सा नहीं हैं। अतः उनका अध्यापन नहीं कराया जाएगा। केवल सिद्धांत ज्योतिष, जिसमें ग्रहों की गति के अनुसार काल गणना की व्यवस्था है, उसका अध्यापन कराया जाएगा। मुख्य रूप से सूर्य सिद्धांत व सिद्धांत शिरोमणि इन दो ग्रन्थों का अध्यापन कराया जाएगा। साथ में गणित के लीलावती ग्रन्थ तथा बीजगणित का भी अध्यापन होगा।


इस अध्ययन के लिए आने के इच्छुक जिज्ञासुओं से अपेक्षा की जाती है कि उन्होंने संस्कृत व्याकरण शास्त्र का अध्ययन कर लिया हो। कम से कम संस्कृत अनुवाद व साहित्य में अच्छी गति हो तथा गणित एवं ज्योतिष के अध्ययन के लिए आवश्यक बौद्धिक क्षमता हो। आचार्य के अनुशासन में रहना व उनके द्वारा बनाए गए सभी नियमों का यथावत पालन करना भी आवश्यक होगा। विद्यार्थियों की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। जो सामर्थ्यवान विद्यार्थी हैं उनसे अपेक्षा रहेगी कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार अपना योगदान गुरुकुल के लिए करें।

इच्छुक विद्यार्थी संपर्क करें –
आचार्य रवीन्द्र जी
+917988082971