ध्यान योग साधना प्रशिक्षण शिविर

0
82

आर्य समाज दयानन्द नगर बुढ़ाना

महर्षि देव दयानन्द की 200वी जन्म जयन्ती की श्रंखला मे विशेष आयोजन अरूण कुमार आर्यवीर मानव कल्याणार्थ ध्यान योग साधना प्रशिक्षण शिविर

दिनांक 21, 22 व 23 मई 2024 दिन मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार

मान्यवर बन्धुओ,

सम्पूर्ण मानव समाज की दिग्दर्शिका आर्य समाज अपने स्थापना काल से ही मानव व समाज दोनो महत्वपूर्ण स्तरों पर हम सभी का मार्ग प्रशस्त करने में प्रयासरत है आज जीवन की अनेको व्यस्तताओ (बिजी) जैसे नौकरी व्यापारिक सामाजिक राजनैतिक पारिवारिक-भागदौड के दबाव में मानव निरन्तर अवसाद (तनाव) की ओर बढता जा रहा है अतः शारीरिक व आध्यात्मिक विकास की परम्परा को पुनः जीवित करनेके प्रयास में आपकी अपनी प्रिय संस्थाए आर्य समाज दयानन्दनगर बडौत मार्ग बुढाना के सौजन्य से मुम्बई की पावन धरा से चलकर हमारे प्रिय आध्यात्मिक

विद्वान ब्रहमचारी अरूण कुमार आर्यवीर जी पहुंच रहे है अतः आप सभी सम्मानित महानुभावो से निवेदन यह है कि परिवार एवं इष्ट मित्रो सहित डी.ए.वी.

इन्टर कालेज के महर्षि दयानन्द हाल मे समय से पहुंचकर आर्य समाज की इस व्यवस्था मे तन-मन-धन से सहयोग कर शारीरिक व आध्यात्मिक लाभ उठाये। प्रेरणास्रोत – डा० आचार्य कपिल मलिक (महामंत्री आर्य वीर दल प० उ०प्र०)

स्थान –

डी.ए.वी. इन्टर कालेज बुढाना का महर्षि दयानन्द हॉल

।। दैनिक ध्यान शिविर ||

प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक

ध्यान शिविर

सायं 7 बजे से 9:00 बजे तक

ध्यान शिविर

प्रधान आर्य ओमपाल सिंह

पुस्तकालय अध्यक्ष आर्य नीरज शर्मा

स्वागत समिति समस्त सदस्यगण आर्य समाज दयानन्दनगर एवं डी.ए.वी. संस्था बुढाना (मु०नगर)

सम्पर्क सूत्र – 9897633528, 9760095117, 9917449922