आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबू पर्वत का ३४ वाँ वार्षिकोत्सव
महर्षि दयानन्द सरस्वती की २००वीं जयन्ती समारोह एवं
आचार्य ओमप्रकाश आर्य
संन्यास दीक्षा महोत्सव
वैशाख शुक्ल दशमी, एकादशी, द्वादशी विक्रमी संवत् २०८१ तदनुसार १८, १९, २० मई (शनि, रवि, सोमवार) २०२४
यत्र ब्रह्मविदो यान्ति दीक्षया तपसा सह। अग्निर्मा तत्र नयत्वग्निर्मेधा दधातु मे ।। अथर्व० १६.४३.१
परमपिता परमात्मा की महती कृपा एवं यशः शेष गुरुवर्य पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी सरस्वती, पूज्य माता-पिता तथा गुरुजनों के आशीर्वाद से आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबूपर्वत के ही पूर्व छात्र, स्नातक, युवा वैदिक विद्वान्, वैदिक धर्म एवं आर्ष शिक्षा पद्वति के प्रचार-प्रसार हेतु सर्वात्मना समर्पित, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, यशस्वी आचार्य ओम्प्रकाश *आर्य अपने ४८वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर (जन्म १९-०५-१९७६, संन्यास -१९-०५-२०२४) पूज्य संन्यासियों, विद्वानों, सद्गृहस्थियों एवं ब्रह्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संन्यास-दीक्षा से दीक्षित हो रहे हैं। इस महोत्सव में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।











