समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों माताओं बहनों,
बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि ईश्वर की असीम अनुकंपा एवं सद् प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्र नवसंवत्सर हिन्दू नववर्ष, आर्य समाज स्थापना दिवस, सृष्टि उत्पत्ति दिवस, संत झुलेलाल जयंती, श्रीराम राज्याभिषेक दिवस, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार जन्म दिवस, बसंत ऋतु आदि के शुभ अवसर पर दयानंद सरस्वती विद्यापीठ धानी पर आप सभी के सामुहिक सहयोग से पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 111 कन्याओं का पूजन कन्या भोजन (ऋषि लंगर) प्रवचन आदि का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आप सादर आमंत्रित है। यह दैवीय कार्य आप सभी के पवित्र सहयोग से ही संभव एवं संपन्न होगा। अतः आपसे निवेदन है कि इस पवित्र कार्य में खाद्य सामग्री आटा, दाल, चावल, तेल घी, नगद धन राशि एवं तन-मन-धन से सहयोग कर धर्म लाभ लेवे। महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक
महर्षि दयानन्द सरस्वती
1824-2024
वीं
जयन्ती
की हार्दिक शुभकामनाएं
- कार्यक्रम *
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 09/04/2024 वार मंगलवार
- गायत्री महायज्ञ * 21 सपत्निक यजमान व्दारा, प्रातः 8:00 बजे से
- प्रवचन *
गुड़ी पड़वा नववर्ष के विषय पर, प्रातः 10:00 बजे से * कन्या भोजन (महाप्रसादी) *
स्थान – दयानंद सरस्वती विद्यापीठ, बासवी रोड़, तलावडी के पास, ग्रा.पो. धानी, तह. धरमपुरी जि. धार (म.प्र.) संपर्क : 9713379971










