स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह : वाराणसी

0
13
स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह : वाराणसी

स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह एवं आर्य महासम्मेलन का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक

वाराणसी। स्वामी श्रद्धानन्द जी की बलिदान शताब्दी के उपलक्ष्य में 27 से 29 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक एवं वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ, भजन, प्रवचन, आर्य महिला सम्मेलन तथा आर्य समाज एवं आर्य वीर दल सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, विद्वान, आर्य समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

27 नवंबर को होगा उद्घाटन समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को होगा। उद्घाटन सत्र के अंतर्गत दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक यज्ञ एवं ओ३म ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रवचन एवं भजन का आयोजन होगा।

28 नवंबर को आर्य महिला सम्मेलन

शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक यज्ञ एवं भजन, सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रवचन तथा 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आर्य महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रीता जायसवाल करेंगी, जो विश्व नारी अभ्युदय संस्थान (WWAO) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मुख्य वक्ता डॉ. प्रियव्रत वेद होंगे। विशिष्ट वक्ताओं में श्रीमती एकता सिंह एवं डॉ. गायत्री आर्या शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम की स्वागतकर्त्री श्रीमती किरण यादव, संयोजिका श्रीमती अनीता आर्या तथा आभार ज्ञापन श्रीमती रजनी आर्या करेंगी। शाम 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रवचन एवं भजन का कार्यक्रम होगा।

29 नवंबर को आर्य समाज एवं आर्य वीर दल सम्मेलन

रविवार, 29 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक यज्ञ एवं भजन तथा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रवचन आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आर्य समाज एवं आर्य वीर दल सम्मेलन होगा।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता योगेश कुमार जी करेंगे। मुख्य अतिथि आचार्य पंकज आर्य जी होंगे। विशिष्ट वक्ताओं में श्री रमेश मुनि जी अग्रवाल, श्री विजय कुमार आर्य, श्री ओमप्रकाश आर्य एवं अन्य विद्वान शामिल होंगे। वक्ताओं में स्वामी नरेंद्रदेव जी, आचार्य ज्ञानप्रकाश जी वैदिक तथा श्री कपिलदेव आर्य भी अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रमोद आर्य, स्वागतकर्ता श्री इन्द्रपाल सिंह तथा आभार ज्ञापन श्री लल्लू प्रसाद आर्य करेंगे।

आयोजन समिति ने की सहयोग की अपील

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, आर्य समाज के अनुयायियों एवं समाजसेवियों से आर्थिक सहयोग तथा भोजन सामग्री का दान देकर सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य वैदिक संस्कृति, आर्य समाज के विचारों, यज्ञ परंपरा एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇🎵🎶