आर्य समाज का 74वाँ वार्षिकोत्सव : सिकन्दरपुर

0
4
आर्य समाज का 74वाँ वार्षिकोत्सव : सिकन्दरपुर

आर्य समाज सिकन्दरपुर का 74वाँ वार्षिकोत्सव, 6 से 8 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

सिकन्दरपुर। आर्य समाज सिकन्दरपुर द्वारा अपना 74वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान, भजनोपदेशक एवं धर्मप्रचारक शामिल होकर श्रद्धालुओं को वैदिक धर्म और आध्यात्मिक जीवन का संदेश देंगे।

आयोजकों के अनुसार वार्षिकोत्सव में प्रातःकालीन देवयज्ञ, भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचन के साथ-साथ दिन और रात्रि में प्रवचन, भजन तथा भजनोपदेश आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वैदिक संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है।

कार्यक्रम में योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज, आर्यरत्न ठाकुर विक्रम सिंह जी तथा मुख्य प्रवक्ता के रूप में स्वामी संविदानन्द जी महाराज सहित अनेक विद्वानों की सहभागिता रहेगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति प्रस्तावित है।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और वैदिक विचारों का लाभ लेने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम का समय

प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक: देवयज्ञ, भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचन

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक: प्रवचन एवं भजन

रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक: भजनोपदेश एवं प्रवचन

आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर “कृण्वन्तो विश्वमार्यम्” के संदेश को आगे बढ़ाने तथा धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇🎵🎶