आर्य समाज
बी.बी.एम.बी. कॉलोनी, सुन्दरनगर
56वाँ वार्षिकोत्सव समारोह
बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ मनाया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर आर्य जगत के युवा दीक्षार्थी विद्वान आचार्य डॉ. सोमवीर जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक वैदिक प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे।
यज्ञ के ब्रह्मा श्री अखिलेश भारती जी, पूर्व वरिष्ठ निदेशक, भारत सरकार, सुंदरनगर के सांन्निध्य में यज्ञ एवं वैदिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
वहीं आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक श्री दिनेश पथिक जी द्वारा मधुर एवं प्रेरणादायक वैदिक भजनों के माध्यम से वेदामृत की वर्षा की जाएगी।
अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित पधारकर इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाएँ तथा वैदिक ज्ञान, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति का लाभ प्राप्त करें।

प्रमुख अतिथि एवं विद्वान
श्री अखिलेश भारती जी
पूर्व वरिष्ठ निदेशक, भारत सरकार, सुन्दरनगर
(यज्ञ के ब्रह्मा)
आचार्य डॉ. सोमवीर जी
असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय
श्री दिनेश पथिक जी
प्रसिद्ध भजनोपदेशक
कार्यक्रम विवरण
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
- प्रातः 8:00 से 10:30 बजे तक — यज्ञ, भजन एवं प्रवचन
- दोपहर 12:30 से 4:00 बजे तक — भव्य शोभायात्रा
- सायं 7:00 से 9:00 बजे तक — भजन एवं प्रवचन
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
- प्रातः 8:00 से 10:30 बजे तक — यज्ञ, भजन एवं प्रवचन
- दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक — महिला सम्मेलन
- सायं 7:00 से 9:00 बजे तक — भजन एवं प्रवचन
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
- प्रातः 8:00 से 10:30 बजे तक — यज्ञ, भजन एवं प्रवचन
- दोपहर 11:00 से 11:30 बजे तक — विद्यार्थियों का पंजीकरण
- दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक — विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता
- सायं 7:00 से 9:00 बजे तक — भजन एवं प्रवचन
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
- प्रातः 8:00 से 12:30 बजे तक — यज्ञ, भजन एवं वैदिक उपदेश
- दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक — पुरस्कार वितरण समारोह
- दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक — ऋषि लंगर का आयोजन
सादर आमंत्रण
निवेदक:
आर्य समाज, बी.बी.एम.बी. कॉलोनी, सुन्दरनगर
संपर्क: 70180-28534, 98827-30072
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶






















