क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर – 2026
29 मार्च से 5 अप्रैल 2026
स्थान : वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़ (गुजरात)
वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़ में 29 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक 8 दिन के क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मुनि सत्यजित् जी की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस में आपका स्वागत है तथा आपके कल्याण की कामना करते हैं।
शिविर में क्रियात्मक योग साधना सिखाने के साथ-साथ योग दर्शन के सूत्रों का अध्यापन, यम-नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि, विवेक-वैराग्य-अभ्यास, जप-विधि, ईश्वर-समर्पण, स्व-स्वामी संबंध तथा ममत्व को हटाने जैसे अनेक सूक्ष्म आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर की दिनचर्या प्रातः 4 से रात्रि 9:30 बजे तक रहेगी।
विशेष सान्निध्य
इस प्रशिक्षण शिविर में निम्न विद्वान एवं संतजन साधकों का मार्गदर्शन करेंगे—
- स्वामी विष्वङ् जी परिव्राजक
- मुनि सत्यजित् जी
- स्वामी सत्येंद्र जी परिव्राजक
- आचार्य कर्मवीर जी
शिविर शुल्क
₹ 2500 प्रति व्यक्ति
आवेदन लिंक
आयोजन स्थल
वानप्रस्थ साधक आश्रम
आर्यवन, रोजड़
तहसील – तलोद, जिला – साबरकांठा
गुजरात – 383307
📞 संपर्क सूत्र:
9116356961
8290896378
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










