राष्ट्रमंदिर का उद्घाटन : उदयपुर

0
20

प्रेस विज्ञप्ति

उदयपुर में “राष्ट्र मन्दिर” का भव्य उद्घाटन

“यह मंदिर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाएगा” – महाशय राजीव गुलाटी
“युवा पीढ़ी पर है राष्ट्र का भविष्य” – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

📍 उदयपुर | गुरुवार, 26 फरवरी 2026

उदयपुर,वीरवार 26 फरवरी 2026 सत्यार्थ प्रकाश न्यास के तत्वावधान में दो दिवसीय आर्य सम्मेलन का भव्य आयोजन नवलखा महल उदयपुर में किया गया।उल्लेखनीय है कि यहां पर रह कर “सत्यार्थ प्रकाश” ग्रन्थ की रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने की थी।
एम डी एच के अध्यक्ष महाशय राजीव गुलाटी ने स्वतंत्रता सेनानियों के राष्ट्र मन्दिर का उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि यह तीर्थ स्थल दीर्घकाल तक देश के स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता रहेगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कोई भी परिवार,समाज,राष्ट्र युवाओ के कारण चलता है आज आर्य समाज के साथ युवाओ को जोड़ने की आवश्यकता है तभी महर्षि दयानन्द सरस्वती के सपनों का भारत बनेगा कार्यक्रम का कुशल संचालन अशोक आर्य ने किया।


विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

सम्मेलन में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • प्रमुख रूप से सांसद
  • विधायक ताराचंद जैन
  • पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी
  • स्वामी देवव्रत जी
  • स्वामी प्रणवानंद जी
  • ठाकुर विक्रम सिंह
  • प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी
  • डॉ. अमृत लाल तापड़िया
  • पूर्व लोकायुक्त सज्जन सिंह कोठारी
  • सत्यप्रिय शास्त्री
  • जीववर्धन शास्त्री
  • विमलेश बंसल
  • विनोद बंसल

आदि सम्मिलित रहे।

देश के विभिन्न प्रांतों से आर्य प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रमुख रूप से प्रवीण आर्य (गाजियाबाद), मंगल सिंह आर्य, अनुपम आर्य (हापुड़), अशोक आर्य (पिलखुवा), रामकुमार सिंह, दुर्गेश आर्य, धर्मपाल आर्य, दशरथ भारद्वाज, त्रिलोक आर्य, पिंकी आर्या, सुधीर बंसल, अतुल सहगल, प्रवीण झा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


भवदीय,
प्रवीण आर्य
मीडिया प्रभारी
📞 9716950820, 9911404423


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶