क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर – 2026
दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ द्वारा आयोजित षड्-दिवसीय आवासीय शिविर
📅 दिनांक: 24 फरवरी से 01 मार्च 2026 (मंगलवार से रविवार)
📍 स्थान: संस्कृतिवन, सुजलाम केनाल रोड, लाकरोड़ा, ता. माणसा, जिला गांधीनगर, गुजरात
💰 पंजीकरण व भोजन शुल्क: ₹ 2500/- प्रति व्यक्ति
शिविर की प्रमुख विशेषताएँ
- प्राचीन ऋषि-मुनियों के सिद्धांतों पर आधारित क्रियात्मक ध्यान प्रशिक्षण।
- शुद्ध ज्ञान-शुद्ध कर्म-शुद्ध उपासना का व्यावहारिक प्रशिक्षण।
- साधकों की शंकाओं का युक्तियुक्त समाधान।
- दर्शन के सिद्धांतों के आधार पर जीवन-मार्गदर्शन ।
विशेष रूप से महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित व्यवहारभानु का अध्ययन भी कराया जाएगा।
🕓 दैनिक दिनचर्या: प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक
शिविराध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक
- पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक
(योगाचार्य, योगगुरु, वैदिक दार्शनिक, वीतराग संन्यासी)
अन्य प्रशिक्षक
- स्वामी आशुतोष जी परिव्राजक
- आचार्य दिनेश कुमार जी
- आचार्य प्रियेश जी
शिविर पंजीकरण व भोजन शुल्क 2500/-
आवश्यक सूचनायें
दर्शन योग धाम, संस्कृतिवन, लाकरोड़ा, गुजरात में २४ फरवरी से १ मार्च २०२६ तक ६ दिन के क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस में आपका स्वागत है तथा आपके कल्याण की कामना करते हैं। शिविर में क्रियात्मक योग के साथ-साथ महर्षि दयानन्द जी द्वारा रचित व्यावहारभानु का विशेष अध्यापन, योग दर्शन के सूत्रों, यम-नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि, विवेक-वैराग्य अभ्यास, जप-विधि, ईश्वर-समर्पण, स्व-स्वामी संबंध तथा ममत्व को हटाने जैसे अनेक सूक्ष्म आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर की दिनचर्या प्रातः ४ से रात्रि ९:३० बजे तक रहेगी।

आवश्यक नियम
- मंत्रपाठ, श्लोकगायन व कक्षाओं के आवश्यक उच्चारण को छोड़ करके शिविरार्थियों को दिनभर मौन का पालन करना होगा।
- १२ से अधिक वर्ष तक आयु वाले स्त्री पुरुष भाग ले सकते हैं।
- शिविरार्थी अपने साथ नित्योपयोगी वस्तुएं, औषधि, करदीपक (टॉर्च), पेन, नोटबुक, ओढने-बिछाने की चादर आदि लावें। शिविर में प्रयोग हेतु सादे वस्त्र (सफेद अथवा पीले) लावें। छोटे बच्चे, कीमती सामान, रेडियो, खाद्य सामग्री आदि अपने साथ न लावें। यदि कोई कीमती सामान, खाद्य सामग्री आदि साथ में हो तो शिविर से पूर्व कार्यालय में जमा कर देवें।
- शिविरार्थियों को शिविर काल में चलभाष (मोबाईल) करने की अनुमति नहीं रहती है, चलभाष कार्यालय में जमा करवाना होता है। किसी को बहुत आवश्यक होगा तो स्वीकृति लेकर कार्यालय से फोन कर सकेंगे।
- रोगी (विशेषतः खांसी-जुकाम, जोडों के दर्द, उदरवायु की अधिकता वाले), अशक्त, वृद्ध, धूम्रपान आदि व्यसनों वाले व्यक्ति कृपया शिविर में भाग लेने के लिए आवेदन न करें।
- दूर से आने वाले शिविरार्थी अपना वापसी का यात्रा आरक्षण पूर्व ही करा लेवें।
- आवास व्यवस्था की कमी आदि अनेक कारणों से शिविरार्थी सीमित संख्या में लिए जाते हैं तथा प्रथम आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है। पुरुष और महिलाओं की पृथक् एवं सामूहिक आवास व्यवस्था रहती है।
- शिविर शुल्क प्रति व्यक्ति २५००/- रुपये है, जिसे आवेदन के साथ पहले ही जमा करना होता है। स्थानाभाव, अयोग्यता अथवा अन्य किसी कारण से प्रवेश न देने की स्थिति में शिविर शुल्क २५०० रुपये लौटा दिया जाता है। स्वीकृति प्राप्त शिविरार्थियों के न आने पर शुल्क लौटाया नहीं जाता है।
- बिना स्वीकृति के शिविर में आ जाने वालों को स्थान होने पर ही स्वीकृति दी जाती है, साथ ही उन्हें शिविर शुल्क २५००₹ के स्थान पर ३०००₹ देना होता है।
- जो शिविरार्थी आर्थिक कठिनाई के कारण शुल्क देने में असमर्थ होंगे उनके आवेदन करने पर योग्य जानकर शुल्क में आंशिक या पूर्ण छूट दी जा सकती है।
- पंजीकरण १९ फरवरी २०२६ तक करवा लेवें। पंजीकरण की स्वीकृति होने पर आपको भेजा जाने वाला शिविर प्रवेश पत्रक साथ में अवश्य लायें।
- शिविरार्थी २४ फरवरी को प्रातः ९ बजे से सायंकाल ४ बजे के बीच शिविर स्थल पर पहुँच जावें। कृपया इससे पूर्व व पश्चात् न पहुँचें, ऐसा करने से व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है। शिविर में अन्तिम दिन २ बजे तक उपस्थित रहना होता है।
यहाँ आवेदन करें :
प्रशिक्षक
- स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक
- स्वामी आशुतोष जी परिव्राजक
- आचार्य दिनेश कुमार जी
- आचार्य प्रियेश जी
संपर्क विवरण
📍 दर्शन योग धाम, संस्कृतिवन, लाकरोड़ा, गुजरात
📱 9409615011, 9306374959
🌐 Web: darshanyog.org
📧 Email: darshanyog@gmail.com
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










