सुख समृद्धि महायज्ञ का आयोजन : मधुबनी (बिहार)

0
34

प्रसिद्ध वैदिक विद्वान् आचार्य सत्यव्रत जी द्वारा

सुख–समृद्धि महायज्ञ का पावन आयोजन


कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक
समय:

  • प्रातः 09:00 बजे से 01:00 बजे तक
  • संध्या 04:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक

स्थान:
उच्च माध्यमिक विद्यालय, संतनगर रैमा
वाया – साहरघाट
जिला – मधुबनी (बिहार)


कार्यक्रम का उद्देश्य

आज प्रतिदिन बढ़ते भौतिकवाद के अंधाधुंध प्रभाव से समाज को बचाकर किस प्रकार वेद की विचारधारा से पुनः जोड़ा जाए, यह हमारे सामने एक गंभीर चिंतन का विषय है। समाज व परिवार में बढ़ते दुर्गुण, दुर्व्यसन नशा इत्यादि आपसी वैर-विरोध और सोशल मीडिया से प्रभावित चारित्रिक दोषों को समाप्त करके वेद की विचारधारा को जन-जन तक व्यावहारिक रूप से पहुंचाकर पुनः भारत को सुख-संपदा एवं धन-धान्य से परिपूर्ण बनाया जा सके।

इसी भावना से वैदिक विद्वान् आचार्य सत्यव्रत जी (वैदिक ज्ञान विज्ञान केंद्र ऋषिकुल रोहतक, हरियाणा) भारतवर्ष के ग्रामों एवं नगरों में एक-एक मण (40 किलो) शुद्ध देसी घी एवं औषधीय सामग्री द्वारा वैदिक महायज्ञों का विस्तृत अभियान चलाया जा रहा है। महायज्ञों के माध्यम से समाज को पुनः वैदिक परम्परा से जोडने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर धार्मिक जिज्ञासु, सद्‌गृहस्थो का पंच महायज्ञ का क्रियात्मक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

अतः आप सब सज्जन इन पंचमहायज्ञों के माध्यम से समाज के सुनिर्माण के इस अभियान से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक करें।

विशेष-

प्रत्येक कार्यक्रम में एक-एक मण (40 किलो) शुद्ध देशी घी और औषधीय हवन सामग्री आचार्य सत्यव्रत जी के द्वारा अपनी निजी चल-अचल सम्पत्ति से महायज्ञ कराया जायेगा।

  • जिस स्थान पर महायज्ञ होगा वहाँ पर यज्ञमानों एवं उपयुक्त समिधाओं की व्यवस्था कार्यक्रम करवाने वालों की रहेगी।

आज निरन्तर बढ़ते भौतिकवाद के अंधाधुंध प्रभाव से समाज को बचाकर उसे वेद की शाश्वत विचारधारा से पुनः जोड़ना हमारे समय की एक गम्भीर आवश्यकता बन गया है। समाज और परिवार में बढ़ते—


निवेदक

समस्त रैमा ग्रामवासी

📞 संपर्क सूत्र:
8809852187 | 8084070102 | 9472490076 | 7260052661


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶