अभिनंदन समारोह का आयोजन : हैदराबाद

0
40

अभिनंदन समारोह का आयोजन

आमंत्रण-पत्र

अभिनन्दन-समारोह

मान्यवर,

आपको यह सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष का अनुभव हो रहा है कि नवयुवकों के पथ-प्रदर्शक, दशाधिक गुरुकुलों के संस्थापक एवं संचालक, सर्वहित सम्पादक, सरलता, त्याग एवं विनम्रता की प्रतिमूर्ति, वेद-वेदाङ्ग कोविद, आर्ष पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती जी का

अभिनन्दन-समारोह

श्रद्धावनत महाराष्ट्रीय स्नातक-स्नातिकाओं द्वारा मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम की आन्दोलन स्थली तथा आर्यवीर सत्याग्रहियों की साधना स्थली – भाग्यनगर (हैदराबाद) में आयोजित किया जा रहा है।

तिथि : माघ शुक्ल सप्तमी, विक्रम संवत् 2082
तदनुसार : रविवार, 25 जनवरी 2026

इस दिव्य एवं पुण्य अवसर पर आपकी सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित उपस्थिति सविनय प्रार्थनीय है।


कार्यक्रम स्थल

श्रीमद् दयानन्द वेद विद्यालय (गुरुकुल)
16-2-139/14, दयानन्द नगर,
मलकपेट, हैदराबाद – 500036


समय

प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
दिनांक : 25 जनवरी 2026 (रविवार)


निवेदक

संरक्षक :
डॉ. धर्मेन्द्र कुमार
डॉ. नयन कुमार

अध्यक्ष :
श्री गजानन्द शास्त्री

संयोजक :
आचार्य डॉ. धनंजय

प्रस्तावक :
श्री महेन्द्र निम्बालकर

कोषाध्यक्ष :
श्री उमाकान्त शास्त्री

एवं समस्त महाराष्ट्रीय स्नातक-स्नातिकागण


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶