निमन्त्रण-पत्रम्
प्रकृति की गोद में, घने वनों की शीतल छाया में,
पर्वतीय उपत्यका में स्थित आदिवासी अंचल का
प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा का समन्वित केन्द्र
कन्या गुरुकुल सोनाबेड़ा
जिला – नवापारा (ओडिशा)
आशीर्वाद
श्री राजीव गुलाटी जी
(अध्यक्ष, एम.डी.एच. ग्रुप)
23वाँ वार्षिकोत्सव एवं वैदिक विद्वान सम्मान समारोह
आर्य समाज साकेत, नई दिल्ली के तत्वावधान में
पावन आशीर्वाद
पूज्य स्वामी धर्मानन्द सरस्वती जी
गरिमामयी उपस्थिति
श्री मनोज कुमार गुलाटी जी
मुख्य अतिथि
श्री जितेन्द्र भाटिया जी
अध्यक्षता
स्वामी व्रतानन्द सरस्वती जी
मान्यवर,
नवापारा जिले के आदिवासी अंचल में स्थित कन्या गुरुकुल सोनाबेड़ा का 23वाँ वार्षिक उत्सव एवं वैदिक विद्वान सम्मान समारोह दिनांक 08 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक आर्य समाज साकेत के पावन सान्निध्य में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर दिल्ली से पधारे आर्यनेता श्री जितेन्द्र भाटिया जी गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे तथा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं असहाय जनों को कंबल एवं साड़ी वितरण करेंगे।
समारोह का शुभारम्भ चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ के साथ होगा।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप सपरिवार पधारकर इस पावन आयोजन में सहभागिता करें तथा गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करें।
इस आयोजन का समस्त व्यय आर्य समाज साकेत द्वारा वहन किया जाएगा।
कार्यक्रम समय-सारिणी
यज्ञ : प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक
सांस्कृतिक कार्यक्रम : प्रातः 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक
प्रवचन :
वैदिक विद्वान आचार्य वरिन्द्र जी
संयोजक :
आचार्य मनजीत जी
विनीत
मंत्री, आर्य समाज साकेत एवं कन्या गुरुकुल सोनाबेड़ा
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










