आर्य समाज, नयी बाजार – बस्ती
52वाँ वार्षिकोत्सव – 2025
अर्जुवेद — ऋग्वेद — सामवेद — अथर्ववेद
‘वेदोऽखिलो धर्ममूलम्’
‘वेदों की ओर लौटो’ — महर्षि दयानन्द सरस्वती
तिथि
पौष कृष्ण पंचमी से पौष कृष्ण अष्टमी, संवत् 2082
दिनांक : मंगलवार 09 दिसम्बर से शुक्रवार 12 दिसम्बर 2025 तक
स्थान
स्वामी दयानन्द 50 मा० विद्यालय, सुर्तीहट्टा, बस्ती
कार्यक्रम
वृहद् वैदिक देवयज्ञ – भजन – प्रवचन – सम्मेलन – संगोष्ठी
आर्यवीर एवं वीरांगना दल का शौर्य प्रदर्शन भी विशेष आकर्षण रहेगा।
प्रिय धर्मप्रेमी सज्जनों,
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आर्य समाज नयी बाजार, बस्ती द्वारा 52वाँ वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्ष एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर यज्ञ, भजन, प्रवचन, उपदेश, विभिन्न सम्मेलन, संगोष्ठी तथा आर्यवीर/वीरांगना दल का प्रेरणादायक शौर्य प्रदर्शन आपकी श्रद्धा व ज्ञान को समृद्ध करेगा।
आप सभी से निवेदन है कि सपरिवार, इष्ट-मित्रों एवं परिजनों सहित पधारकर अक्षय पुण्य के भागी बनें।
दैनिक कार्यक्रम
प्रातःकाल
8:00 बजे – 10:30 बजे : देवयज्ञ (अग्निहोत्र), भजन एवं उपदेश
अपराह्न
2:00 बजे – 4:00 बजे : विभिन्न सम्मेलन
सायंकाल
5:00 बजे – 6:00 बजे : देवयज्ञ
रात्रि
6:45 बजे – 10:00 बजे : भजन एवं प्रवचन
विशेष आकर्षण
09 दिसम्बर 2025, मंगलवार
अपराह्न 12:00 बजे से
भव्य शोभायात्रा
(विद्यालय परिसर से प्रस्थान)
12 दिसम्बर 2025, शुक्रवार
अपराह्न 2:00 बजे से
आर्यवीर/वीरांगना दल द्वारा शौर्य प्रदर्शन
आमंत्रित विद्वान
- आचार्य शिवकुमार जी — वैदिक प्रवक्ता, सहारनपुर
- डॉ. विधान चन्द्र त्रिपाठी जी — भजनोपदेशक, अम्बेडकर नगर
- आचार्य शैलेन्द्र द्विवेदी जी — उपदेशक, वाराणसी
- पं. राम मगन आर्य — भजनोपदेशक, सुल्तानपुर
- श्री दिनेश शास्त्री — प्रधान व्यायाम शिक्षक, दिल्ली प्रदेश
- साधु-सन्त एवं अन्य सन्यासीगण
निवेदक एवं पदाधिकारीगण
प्रधान
ओमप्रकाश आर्य — मो. 9918300676
मंत्री
गरुड़ध्वज पाण्डेय — मो. 9838249650
कोषाध्यक्ष
राजेन्द्र जायसवाल — मो. 9839152510
पुरोहित
आचार्य देवव्रत आर्य — मो. 9721071742
कार्यक्रम संयोजक
आदित्य नारायण गिरि — मो. 8858058110
आर्य समाज नई बाजार बस्ती के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










