आर्य समाज 34वां वार्षिकोत्सव मनोहरपुर (सहारनपुर)

0
35

आर्य समाज 34वां वार्षिकोत्सव मनोहरपुर (सहारनपुर)

आर्य समाज मनोहरपुर (सहारनपुर) का 34वां वार्षिकोत्सव

दिनांक: 7 व 8 मार्च 2024 दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार

श्रीमान जी नमस्ते,

आप सभी सज्जनों को हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि आर्य समाज मनोहरपुर (सहारनपुर) का 34 वां वार्षिकोत्सव दिनांक 7 व 8 मार्च दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। अतः आप सभी सज्जनों से विनम्र निवेदन है कि निम्न कार्यक्रमानुसार आर्य समाज मन्दिर में पधार कर धर्मलाभ उठायें। आज के समाज को भौतिकवाद की चकाचौंध के वातावरण में पश्चिमीसभ्यता की विकृत शैली ने वैदिक संस्कृति की जड़ को हिलाकर रख दिया है। हमे अपनी प्राचीन संस्कृति को फिर से अपनाना होगा।

जिससे हम अपने बच्चों को सदाचार की शिक्षा देकर महर्षि दयानन्द, पं० राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, आर्य समाज सुधारकों एवं क्रांतिकारियों की तरह बना सके।

अतः इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आप सभी सज्जनों से निवेदन है कि परिवार एवं इष्ट मित्रो सहित कार्यक्रम में पधार कर धर्मलाभ उठायें।

विशेष आमंत्रित विद्वान

पं० रामनिवास आर्य – भजनोपदेशक (हरियाणा)

ऋषि देव आर्य – भजनोपदेशक (ओलरा, सहारनपुर)

अमरेश आर्य – भजनोपदेशक (चन्दैना, सहारनपुर)

सुरेन्द्र कुमार आर्य – लोकगायक (बाबूपुर नगली-देवबंद)

कार्यक्रम

सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक – यज्ञ, भजन, उपदेश

दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक – भजन व प्रवचन

रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक – भजन व प्रवचन

आयोजक: आर्य समाज मनोहरपुर (सहारनपुर)

संपर्क सूत्रः मो0- 9760153135, 9758767122, 9720304805 निवेदकः आर्य समाज मनोहरपुर के सभी मूलगण एवं सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासी