आर्य समाज जन्धेड़ी का 34 वाँ वर्षीकोत्सव : मुजफ्फरनगर

0
30

आर्य समाज जन्धेड़ी (जानसठ) का 34वाँ वार्षिकोत्सव —

दिनांक 18 व 19 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार, रविवार

ऋग्वेद ! ओ३म् ।। कृण्वन्तो विश्वमार्यम् ।। यजुर्वेद !

मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम जन्धेड़ी (जानसठ) स्थित आर्य समाज जन्धेड़ी (रजि. नं. 2355/21-3-83) द्वारा इस वर्ष अपना 34वाँ वार्षिकोत्सव 18 एवं 19 अक्टूबर 2025 (शनिवार, रविवार) को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना, आतंकवाद, अंधविश्वास, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, तथा युवक-युवतियों में सुसंस्कार, सदाचार और वेदसम्मत अग्निहोम पूजा पद्धति के प्रचार-प्रसार पर बल देना है।
इस अवसर पर प्रवचन और व्याख्यानों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि ईश्वर अजन्मा, निराकार और सर्वव्यापक है।


उत्सव में पधारने वाले विद्वान व भजनोपदेशक

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आर्य जगत के सुप्रसिद्ध ओजस्वी वक्ता और भजनोपदेशक पधार रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं —

  • महाशय सन्दीप आर्य (भजनोपदेशक)
  • बहन प्रियंका आर्या (राजस्थान)
  • श्री भरत आर्य
  • आचार्य गुरुदत्त आर्य जी
  • आचार्य बिजेन्द्र शास्त्री जी
  • स्वामी सत्यवेश जी महाराज
  • महाशय भूलेराम जी
  • स्वामी सत्यानन्द जी महाराज, गुरुकुल नारसन (हरिद्वार)
  • मा० सत्येन्द्रपाल आर्य, प्रधान, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

दिनांक – 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

  • प्रभात फेरी – प्रातः 4:00 बजे
  • यज्ञ व प्रवचन – प्रातः 9:00 से 11:30 बजे तक
  • भजन व उपदेश – दोपहर 2:00 से सायं 5:30 बजे तक
  • रात्रिकालीन कार्यक्रम – रात्रि 8:00 से 1:30 बजे तक

दिनांक – 19 अक्टूबर 2025 (रविवार)

  • यज्ञ, प्रवचन, भजन व उपदेश – पूर्व तिथि के अनुसार

मुख्य अतिथि

  • 18 अक्टूबर 2025: श्री हरेन्द्र मलिक (सांसद), कुंवर विजयराज जी घासीपुरा
  • 19 अक्टूबर 2025: श्री सुधीर सैनी जी (बइस) व चौ. नरेन्द्र सिंह (ब्लॉक प्रमुख)

यज्ञमान

18 अक्टूबर 2025 – श्रीमती मंजू आर्या, श्री योगेन्द्र चौधरी (मण्डल अध्यक्ष), श्रीमती नीतू वर्मा, कुलदीप कुमार, कमल आर्य (पप्पल), श्रवण आर्य
19 अक्टूबर 2025 – श्री सत्यम आर्य, अजय आर्य, देवानन्द आर्य, संजीव आर्य (बिट्टू), सागर आर्य


संयोजक एवं सहयोगीगण

  • संयोजक: धर्मेन्द्र आर्य – 📞 9808685239
  • विशेष सहयोगी: स्वामी यज्ञानन्द जी महाराज – 📞 8630724223
  • कोषाध्यक्ष: योगेन्द्र कुमार आर्य – 📞 9557953511
  • मंत्री: अरविन्द कुमार आर्य – 📞 7500875064

प्रधान सन्तोष कुमार वर्मा
8630724223


उत्सव स्थल

स्व० मास्टर बीरसिंह जी का निवास स्थान, ग्राम जन्धेड़ी (निकट प्राथमिक विद्यालय)
(चितौड़ा से 3 किमी तथा सुशीला गार्डन, खतौली-बुवाड़ा रोड से 9 किमी की दूरी पर स्थित)


निवेदक

आर्य समाज जन्धेड़ी (जानसठ) के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं ग्रामवासी

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶