स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ का भव्य शिलान्यास समारोह : राजस्थान

0
200

आबूपर्वत में स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ का शिलान्यास समारोह

आबूपर्वत।
आर्ष गुरूकुल महाविद्यालय, आबूपर्वत की नई शाखा स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ का भव्य शिलान्यास समारोह आगामी 4 और 5 अक्टूबर 2025 (शनिवार, रविवार) को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम-आवल, तहसील-आबूरोड, जिला-सिरोही में संपन्न होगा।

विक्रमी संवत् 2082 की आश्विन शुक्ल द्वादशी और त्रयोदशी को होने वाला यह कार्यक्रम आर्ष परंपरा की शिक्षा, संस्कार और ब्रह्मचर्य पर आधारित वैदिक गुरूकुल परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक होगा।

इस अवसर पर विद्वान संतजन, आचार्यगण तथा आर्य समाज के कार्यकर्ता एकत्र होकर न केवल शिलान्यास करेंगे बल्कि गुरूकुल परंपरा के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम

स्थल-ग्राम-आवल, तहसील-आबूरोड, जिला-सिरोही

निमंत्रक:
स्वामी ओमानन्द सरस्वती एवं समस्त न्यासी गण
आर्ष गुरूकुल महाविद्यालय, देलवाड़ा, आबूपर्वत-307501, जिला-सिरोही (राजस्थान)
मोबाइल: 9414589510, 8005940943
ईमेल: aryagurukulmtabu@gmail.com

स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ के भव्य शिलान्यास समारोह के शुभ अवसर पर स्व. गणेशमलजी सोनी आबूरोड के आर्थिक सौजन्य से सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

गुरुकुल आबूपर्वत द्वारा विगत दो वर्षों से आर्य विद्वानों के सम्मान का नया प्रकल्प प्रारम्भ किया गया है। इस वर्ष इस प्रकल्प के अन्तर्गत निम्नलिखित महानुभावों का सम्मान किया जायेगा ।

आर्य परिवार शिवगंज द्वारा स्व. श्री भीष्मदेव वानप्रस्थी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती ओटीबाई की पुण्य स्मृति में दो महानुभावों का सम्मान

1. पूज्य स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती, श्रीमद् दयानन्द वेदार्ष महाविद्यालय, गौतम नगर, दिल्ली

2. पंडित केशवदेव शर्मा, भजनोपदेशक, सुमेरपुर

स्व. श्री रामकिशन चुग्ध एवं स्व. श्रीमती चन्द्रकान्ता चुग्ध (ऋषिकेश) की पुण्य स्मृति मे श्री सूरजप्रकाश चुग्ध के सौजन्य से विद्वत् पुरस्कार

पंडित रामस्वरूप रक्षक, अजमेर

स्व. श्रीमती भगवानीदेवी चुग्ध एवं इनके जामाता स्व. श्री सुभाष वर्मानी की पुण्य स्मृति में परिवार द्वारा विद्वत् पुरस्कार

पंडित नरेशदत्त आर्य मुनि

स्व. गोविन्दरामजी गुप्ता फरीदाबाद की पुण्य स्मृति मे गुप्ता परिवार की ओर से इस शुभ अवसर पर 253 विधवा वनवासी महिलाओं को अन्न दान (दाल, चावल, गुड, चीनी, तेल प्रत्येक को पाँच किलो) वितरित किया जायेंगा । स्व. नारायणलाल जी सोनी की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वसन्तीदेवी सोनी, आबूरोड द्वारा

द्विदिवसीय महोत्सव कार्यक्रम

प्रतिदिन के कार्यक्रम

प्रतिदिन का कार्यक्रम

  • प्रातः 6:30 से 8:30 बजे : संध्या एवं यज्ञ
    • ब्रह्मा : डॉ. रामनारायण शास्त्री
    • पुरोहित : प्रो. अभिमन्यु शास्त्री
  • श्री कीर्तिचन्द्र शास्त्री
  • श्री लाभेन्द्र शास्त्री
  • प्रातः 9:00 से 12:00 बजे : भजन एवं उपदेश
  • मध्याह्न 12:00 से 2:00 बजे : भोजन
  • मध्याह्नोत्तर 2:00 से 5:00 बजे : भजन एवं उपदेश

सांयकाल 5 से 6 यज्ञ एवं संध्या

  • सांयकाल 6:00 से 7:00 बजे : यज्ञ एवं संध्या
  • सांयकाल पश्चात् : भोजन

विशेष कार्यक्रम

04 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

  • प्रातः 9:00 से 12:00 बजे : विद्वत् सम्मान समारोह
  • दोपहर 2:00 से 5:00 बजे : शिलान्यास समारोह

05 अक्टूबर 2025 (रविवार)

  • प्रातः 9:00 से 12:00 बजे : ब्रह्मचारियों का व्यायाम प्रदर्शन

भव्य शिलान्यास समारोह

|| सादर निमन्त्रण ||

आर्यसमाज की स्थापना के 150 वर्ष तथा स्मृतिशेष, त्यागी, तपस्वी, संन्यासी पूज्य स्वामी धर्मानन्द सरस्वती की 88वीं जन्मतिथि के शुभावसर पर पूज्य गुरूवर्य, यतिश्रेष्ठ स्वामी जी के महान् परोपकारी व्यक्तित्त्व की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु एवं वैदिक आर्ष शिक्षा के उन्नयन तथा धार्मिक, राष्ट्रभक्त, विद्वान्, बलवान् युवाओं के निर्माण हेतु स्वामी जी के सभी शिष्यों एवं भक्तों ने “स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ, नामक नवीन गुरूकुल स्थापना का शुभ संकल्प किया है, इस संकल्प की सम्पूर्ति हेतु आप सब महानुभावों के सहयोग से 7 (सात) एकड़ भूमि खरीद ली गयी है।

इसी भूमि पर आर्ष गुरूकुल महाविद्यालय आबूपर्वत के नूतन प्रकल्प “स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ” का भव्य शिलान्यास समारोह आगामी दिनांक 4-5 अक्टूबर 2025 (शनिवार, रविवार । तिथि-आश्विन शुक्ल द्वादशी व त्रयोदशी विक्रमी संवत् 2082 दयानन्दाब्द-201) को पूज्य संन्यासियों, विद्वानों, राजनेताओं, सद्‌गृहस्थियों एवं ब्रह्मचारियों की गरिमामयी समुपस्थिति में सम्पन्न होगा ।

इस द्विदिवसीय भव्य शिलान्यास समारोह में सामवेद पारायण महायज्ञ, वेदोपदेश, भजन, सत्संग, विद्वत्-सम्मान तथा ब्रह्मचारियों के शास्त्रार्थ, व्याख्यान, व्यायाम प्रदर्शन, नाटिका आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित है ।

इस भव्य शिलान्यास समारोह में आपकी सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

कार्यक्रम स्थल

– ग्राम-आवल, तहसील-आबूरोड, जिला-सिरोही। (आबूरोड रेलवे स्टेशन से 15 कि.मी. की दूरी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से पांच किलोमीटर की दूरी पर ।

अपने आगमन की सूचना निम्न मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सएप द्वारा अथवा कॉल के माध्यम से अवश्य दीजियेगा जिससे आपके भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था का प्रबन्ध हो सके 9414589510, 8005940943

। निमंत्रक ।।

समस्त न्यासी गण तथा आर्ष गुरूकुल परिवार, आबूपर्वत

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶