जन्माष्टमी पर आयोजित सत्संग संपन्न : गाजियाबाद

0
8

योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर यज्ञ,भजन एवं सत्संग का हुआ आयोजन

श्रीकृष्ण ने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया-योगेश वैदिक

गाजियाबाद,रविवार,17 अगस्त 2025 को योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मदिन दिवस के उपलक्ष में योग-यज्ञ-कार्यशाला आर्य समाज अवंतिका,महर्षि दयानंद वाटिका गाजियाबाद में यज्ञ,भजन एवं सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के शिवपुरी से पधारे वैदिक प्रवक्ता योगेश वैदिक द्वारा यज्ञ कराकर हुआ जिसमें श्रीमती उषा तोमर व वेद प्रकाश तोमर एवं श्रीमती नूतन आर्या व सतीश आर्य यज्ञमान रहे।

मेरठ से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक अजय आर्य ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र के विषय पर मधुर भजनों द्वारा प्रकाश डाला जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक प्रवक्ता योगेश वैदिक ने कृष्ण के जीवन चरित्र के विषय में बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन आप्त पुरुषों के समान है जिन्होंने जीवन में कभी कोई पाप नहीं किया एक पत्नी व्रत रहते हुए हमेशा धर्म की रक्षा करने में नीति निपुण निडर एवं निर्भीक रहते हुए संपूर्ण भारतवर्ष को एक छत्र के नीचे इकट्ठा किया।उन्होंने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया।हमें भी उनके गुणों को धारण करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से योगी प्रवीण आर्य,नरेंद्र पांचाल,वार्ड 56 के सभासद मनोज त्यागी,राजीव बिश्नोई,बीपी सिंह,एसके गुप्ता,उत्तम शर्मा,राजवीर सिंह,सत्येंद्र सिंह,आर पी अग्रवाल, बी डी यादव, विनेश कुमार, ह्रिदेश कंसल, धर्मवीर शर्मा, जगदीश आर्य, सतीश आर्य, पी एन वर्मा,एस पी सिंह, ज्ञान प्रकाश जिंदल, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,हरि प्रकाश, आलोक राघव, संतोष सिंह, संजीव आर्य, ज्ञान प्रभा बंसल,सुमन जिंदल रेखा गर्ग,रेखा सिसोदिया, मुकेश रानी आदि ने सत्संग का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन विदुषी बहन डॉ प्रतिभा सिंघल द्वारा किया गया।

आर्य समाज के प्रधान वेद प्रकाश तोमर द्वारा सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ किया।

साभार – प्रवीण आर्य

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶