श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लाह से संपन्न : ग़ाज़ियाबाद

0
8
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लाह से संपन्न : ग़ाज़ियाबाद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से संपन्न

श्रीकृष्ण के सदृश हम संध्या,यज्ञ,वेदों का स्वाध्याय करें तभी उनके भक्त कहलाएंगे-श्रीकृष्ण शास्त्री

ईश्वर को ज्ञान से जाना जाता है और ध्यान साधना से उसकी प्राप्ति होती-कृपाल वर्मा

गाजियाबाद,शनिवार, 16 अगस्त 2025 को नगर आर्य समाज नया गंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।आचार्य रामोतार शास्त्री ने यज्ञ करवाया।

मेरठ से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेश वीरपाल एवं गजराज ने श्रीकृष्ण का गुणगान गीतों के माध्यम से किया जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

सुविख्यात वैदिक विद्वान श्री कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण के 5253 वें जन्मोत्सव की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सत्यार्थ प्रकाश के ग्याहरवें समुल्लास में महर्षि दयानन्द ने श्रीकृष्ण जी के विषय में जो लिखा है वह प्रत्येक भारतीय के लिए पठनीय है। ‘‘देखो ! श्रीकृष्ण जी का इतिहास महाभारत (ग्रन्थ) में अत्युत्तम है।उनका गुण,कर्म,स्वभाव और चरित्र आप्त पुरूषों के सदृश है,जिसमें कोई अधर्म का आचरण श्रीकृष्ण जी ने जन्म से मरण पर्यन्त बुरा काम कुछ भी किया हो,ऐसा नहीं लिखा और इस भागवत वाले (पुराण के रचनाकार ने) ने अनुचित मनमाने दोष (श्रीकृष्णजी पर) लगाये हैं। (उन पर) दूध,दही मक्खन आदि की चोरी लगाई और कुब्जा दासी से समागम,पर स्त्रियों से रासमंडल क्रीड़ा आदि मिथ्या दोष श्रीकृष्ण जी में लगाये हैं।इसको पढ़-पढ़ा,सुन-सुना के अन्य मत वाले श्रीकृष्ण जी की बहुत सी निन्दा करते हैं।जो यह भागवत (पुराण) न होता तो श्रीकृष्ण जी के सदृश महात्माओं की झूठी निन्दा क्योंकर होती? उन्होंने आगे कहा कि श्रीकृष्ण प्रतिदिन संध्या,यज्ञ एवं वेदों का स्वाध्याय किया करते थे आप भी बच्चों को नित्य संध्या,यज्ञ एवं वेदों का स्वाध्याय सीखाएं और स्वयं करेंगे तभी हम सही मायने में उनके भक्त कहलाएंगे।

विशेष आमंत्रित उपनिषदों और दर्शनों के पंडित कृपाल वर्मा ने ईश्वर विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म बड़ी मुश्किल से मिलता है और इसी जीवन में ईश्वर को ज्ञान से जाना जाता है और ध्यान साधना से उसकी प्राप्ति होती।

आर्य समाज के प्रधान भुवनेश्वर दत्त शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शांति पाठ एवं फल वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय आर्य युवक परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य, बबली कसाना, राजेश्वर शास्त्री, प्रवीण शर्मा, बृजपाल गुप्ता, आशा रानी आर्या, सत्यपाल आर्य, अशोक गुप्ता,धनेश मित्तल, विकास गुप्ता, नरेन्द्र आर्य आदि उपस्थित रहे।

साभार – प्रवीण आर्य

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶