केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में युवा संस्कार समारोह सम्पन्न : दिल्ली

0
6

बुराइयों को छोड़ने का लिया संकल्प अपने आचरण से आदर्श स्थापित करें-अनिल आर्य

दिल्ली,शुक्रवार 15 अगस्त 2025 ,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में टाटा पावर वोकेशनल सेंटर सुल्तानपुरी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस व युवा संस्कार समारोह आयोजित किया गया I 100 से अधिक युवाओ ने यज्ञ किया और जीवन से बुराईयों को छोड़ने का संकल्प लिया यज्ञ ब्रह्मा आचार्य महेन्द्र भाई ने कहा कि अपना जीवन लोगों के लिए आदर्श बनाएं।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कहने की अपेक्षा आचरण का महत्व मायने रखता है लोग आपके आचरण से प्रेरणा लेते हैं।साथ ही नशे से दूर रहें बीड़ी सिगरेट,अंडा,मीट्,नशा इत्यादि को जीवन में कोई स्थान नहीं दे तभी आदर्श जीवन बना सकते हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ भारद्वाज ने की व कुशल संचालन राधा भारद्वाज ने किया।रोहित सिंह ने मधुर गीत सुनाए।

साभार – प्रवीण आर्य

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶