भाद्रपद के पावन बेला में वेद प्रचार प्रारंभ : इंदौर

0
32
भाद्रपद के पावन बेला में वेद प्रचार प्रारंभ : इंदौर

भाद्रपद के पावन वेला में वेद प्रचार

श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन यज्ञोपवीत, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं यज्ञ प्रशिक्षण शिविर

इन्दौर (म.प्र.)

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 10-08-2025, रविवार से दिनांक 17-08-2025, रविवार तक वेद प्रचार एवं श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन यज्ञोपवीत (उपनयन) परिवर्तन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम में समस्त आर्य समाजों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्वामी सत्यव्रतानंद जी सस्स्वती के प्रवचन एवं आचार्य विश्वामित्रार्य जी के मार्गदर्शन व ब्रह्मत्व में जिसमें 9 कुंड में 30 जोड़ों ने यज्ञ प्रशिक्षण लिए एवं श्री दिलीप जी आर्य के सुंदर प्रभु भक्ति भजन हुए ।


यह कार्यक्रम आज का आर्य समाज मुसाखेड़ी के समस्त पदाधिकारी गणों के द्वारा रखा गया था और पूरे पर्व समिति में सभी इंदौर के आर्य समाजों के द्वारा अलग-अलग कॉलोनी व मंदिरों में रखी जा रही है आज के कार्यक्रम में आर्य समाज दयानंदगंज के समस्त पदाधिकारी गण आर्य समाज संयोगितागंज के सभी समस्त पदाधिकारी गण आर्य समाज संचार नगर के वैदिक गुरुकुल के ब्रह्मचारी गण आर्य समाज भागीरथपुरा के पदाधिकारी तथा सैकड़ो यज्ञ प्रेमी उपस्थित रहे।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶