महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों से प्रेरित स्थापना महोत्सव
तिथि: 9 अगस्त 2025 (श्रावणी पर्व)
स्थान: गुरुकुल विद्यापीठ, कुम्भा खेड़ा (बरवाला), हिसार
धर्म और संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ, पूज्य स्वामी रत्नदेव जी द्वारा स्थापित गुरुकुल विद्यापीठ कुम्भा खेड़ा इस वर्ष 9 अगस्त 2025 को अपना स्थापना दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहा है। यह अवसर श्रावणी पर्व के पावन दिन पर आयोजित हो रहा है, जिसमें आप सभी धर्मप्रेमी सज्जनों को सपरिवार एवं अपने इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर यज्ञ में आहुति देकर और सत्संग में सहभागी बनकर पुण्य लाभ लेने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।
विशेष आकर्षण: इस शुभ दिन पर गुरुकुल संस्थापक पूज्य स्वामी रत्नदेव द्वार का शिलान्यास भी किया जाएगा।
पूज्य स्वामी जी के प्रति अपनी श्रद्धा व आस्था को मूर्त रूप देने का यह अनमोल अवसर है। इस मुख्य द्वार को अधिक भव्य और उपयोगी बनाने हेतु, सामर्थ्यवान दानीजन अपने पूर्वजों या किसी प्रियजन की स्मृति में सहयोग देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं।
कार्यक्रम विवरण:
- यज्ञ-हवन: प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक
- भजन-प्रवचन: प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक
निवेदक: आर्य महासभा, गुरुकुल विद्यापीठ, कुम्भा खेड़ा (हिसार)
संपर्क सूत्र: 97288-97754, 94682-08218, 94663-70268
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










