अन्तर्यात्रा : पातंजल ध्यान योग साधना शिविर
महर्षि दयानन्द सरस्वती और महर्षि पतंजलि की अमूल्य शिक्षाओं से प्रेरित अन्तर्यात्रा (पातंजल ध्यान योग साधना शिविर) का आयोजन आर्य वानप्रस्थ आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार में होने जा रहा है।
यह विशेष शिविर 3 सितम्बर 2025 की सायंकाल से 7 सितम्बर 2025 की दोपहर तक आयोजित किया जाएगा।
शिविराध्यक्ष एवं प्रशिक्षक
इस ध्यान योग साधना शिविर का नेतृत्व एवं प्रशिक्षण देंगे—
आचार्य रवि शंकर आर्य (बयाना, भरतपुर, राजस्थान)
(B.Tech, दर्शनाचार्य)
जो वर्षों से योग, ध्यान एवं अध्यात्म के माध्यम से अनगिनत साधकों के जीवन में शांति और आनंद का संचार कर रहे हैं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य साधकों को जीवन में मानसिक शांति, आंतरिक स्थिरता और आनंद प्राप्त करने के लिए ध्यान योग की व्यावहारिक तकनीक सिखाना है।
शिविर की मुख्य जानकारियाँ
- स्थान: आर्य वानप्रस्थ आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार
- तिथि: 3 सितम्बर 2025 (सायंकाल) से 7 सितम्बर 2025 (दोपहर)
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025
- स्थान सीमित, शीघ्र पंजीकरण करवाएँ।
सुविधाएँ
- शुद्ध, शांत और सुरक्षित वातावरण
- वातानुकूलित सभागार में ध्यान सत्र
- आश्रम के सामने गंगा घाट का सौंदर्य
- उत्तम भोजन एवं आवास व्यवस्था
- शिविर शुल्क (पांचों दिन का भोजन व आवास सम्मिलित):
- Non AC : ₹5000/- प्रति व्यक्ति
- AC : ₹7500/- प्रति व्यक्ति
अनिवार्य निर्देश
- शिविरार्थी 3 सितम्बर शाम 4 बजे तक शिविर स्थल अवश्य पहुँच जाएँ।
- वापसी कार्यक्रम 7 सितम्बर दोपहर 2 बजे के बाद ही बनाएं।
- हरिद्वार स्टेशन से आश्रम की दूरी मात्र 3.8 किलोमीटर है।
आयोजक
वेदार्ष ज्ञान योग फाउण्डेशन
- संपर्क: सुभाष आर्य – 📞 9460385060
- हिमांशु शर्मा – 📞 9967805709
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










