आर्यसमाज कोलगढ़ में हुआ साप्ताहिक सत्संग,
विषय – भद्रा काल और रक्षा बंधन की वैज्ञानिक व वैदिक विवेचना
देहरादून के आर्यसमाज कोलगढ़ परिसर में 10 अगस्त 2025 को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस बार का विषय था – “भद्रा काल और रक्षा बंधन की वैज्ञानिक एवं वैदिक विवेचना”। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित युवा वैदिक प्रवक्ता, आचार्य अनुज शास्त्री जी (उत्तराखंड गौरव अलंकृत) ने विद्वतापूर्ण प्रवचन देते हुए भद्रा काल की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि और रक्षा बंधन के वैदिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
स्थान – आर्यसमाज कोलगढ़ देहरादून
उन्होंने बताया कि भद्रा काल कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि खगोल और समय गणना का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शुभ कार्यों में समय की पवित्रता सुनिश्चित करता है। साथ ही रक्षा बंधन के पर्व के मूल वैदिक स्वरूप पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का नहीं, बल्कि सभी के लिए रक्षा, सद्भाव और धर्मपालन का संदेश देता है।
निवेदक
संरक्षक : श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी
प्रधान : श्री पंथदेव गुप्ता जी
मंत्री : श्री दीपक आर्य जी
मीडिया प्रभारी श्री डबराल जी व शंकर सिंह क्षेत्री जी
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










