जीवन निर्माण शिविर : जूनागढ़(गुजरात)

0
20
जीवन निर्माण शिविर : जूनागढ़(गुजरात)

संस्कृतिवन द्वारा आयोजित – जीवन निर्माण शिविर

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी से अमावस्या (वि.सं. 2082) तक, दिनांक 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) से 21 सितम्बर 2025 (रविवार) तक, आर्य समाज, दातार रोड, जूनागढ़ में दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ के विद्वान एवं अनुभवी आचार्यों के सान्निध्य में क्रियात्मक ध्यान योग प्रशिक्षण के साथ मनुष्य जीवन निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस चार दिवसीय आवासीय एवं स्थानीय शिविर में आचार्य दीनेश जी, आचार्य प्रियेश जी, आचार्य योगेश जी तथा अन्य विद्वान आचार्य सहभागी होंगे और जीवन एवं साधना से जुड़े गूढ़ विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

शिविर का कार्यक्रम एवं विशेषताएँ

  • आवासीय शिविरार्थियों को 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) सायं 6 बजे तक शिविर स्थल पर पहुँचना अनिवार्य होगा।
  • शिविर का समापन 21 सितम्बर 2025 (रविवार) दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
  • स्थानीय प्रतिभागियों के लिए समय – प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
  • प्रतिदिन 4 सत्र – जिनमें यथार्थ योगाभ्यास, योग दर्शन, जप-विदि, ईश्वर-समर्पण, पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों पर मार्गदर्शन।
  • विशेष सत्र – प्रश्नोत्तरी एवं शंका समाधान।
  • विशेष नियम – इन सत्रों के अतिरिक्त पूर्ण मौन का पालन आवश्यक।

शिविर में प्रवेश हेतु आवश्यक शर्तें

  1. प्रतिभागी पूर्णतः स्वस्थ एवं नशा-मुक्त हों।
  2. न्यूनतम शैक्षिक योग्यता – कक्षा 10 उत्तीर्ण।
  3. आयु सीमा – 15 से 65 वर्ष।
  4. आवास की सीमित व्यवस्था होने के कारण चयन प्रथम आवेदन के आधार पर होगा।
  5. दूर से आने वाले आवासीय प्रतिभागी अपने आवश्यक व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री (ब्रश, पेस्ट, तेल, कंघी, शैम्पू, तौलिया आदि) साथ लाएँ।
  6. पंजीकरण 10 सितम्बर 2025 तक अनिवार्य – ऑनलाइन या नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर लिखित रूप में।
  7. शिविर के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग निषिद्ध – मोबाइल स्विच ऑफ कर या कार्यालय में जमा कराना होगा।

शिविर व्यवस्था शुल्क – स्वैच्छिक

पंजीकरण हेतु व्हाट्सएप – 9909049417

आयोजक – दर्शन योग धाम, संस्कृतिवन, लाकरोडा, गांधीनगर
📞 संपर्क सूत्र – 8200915011, 9409615011

शिविर स्थल – आर्य समाज, दातार रोड, जूनागढ़
📞 संपर्क सूत्र – 9979285764 (उमेशभाई), 9925038631 (डेतनलार्ध)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶