स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ का शिलान्यास समारोह : आबूपर्वत(राजस्थान)

0
53

। ओ३म् ।।
।। सच्चिदानन्दाय परमेश्वराय नमो नम : ।।

।। सादर निमन्त्रण ।।
आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबूपर्वत
आर्यसमाज की स्थापना के १५० वें वर्ष तथा आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबूपर्वत के संस्थापक स्मृतिशेष त्यागी,तपस्वी संन्यासी पूज्य स्वामी धर्मानन्द सरस्वती जी की 88वीं जन्मतिथि के शुभावसर पर पूज्य गुरुवर्य, यतिश्रेष्ठ, महान् परोपकारी व्यक्तित्व की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु एवं वैदिक आर्ष शिक्षा के उन्नयन तथा धार्मिक,राष्ट्रभक्त,विद्वान् ,बलवान् युवाओं के निर्माण हेतु स्वामी जी के सभी शिष्यों एवं भक्तों ने ” स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ ” नामक नवीन गुरुकुल स्थापना का शुभसंकल्प किया है, इस संकल्प की सम्पूर्ति हेतु आप सब महानुभावों के सहयोग से अरावली पर्वतमाला के समीपस्थ सुरम्य प्राकृतिक स्थल पर लगभग 7️⃣ (सात) एकड़ भूमि खरीद ली गयी है ।


इसी भूमि पर आर्ष गुरुकुल महाविद्यालय आबूपर्वत के नूतन प्रकल्प ” स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ ” का भव्य शिलान्यास समारोह

दिनांक 27 – 28 सितम्बर 2025 (शनिवार-रविवार) तिथि – आश्विन शुक्ल पञ्चमी-षष्ठी ,विक्रमी संवत् -२०८२, दयानन्दाब्द- २०१) को
पूज्य संन्यासियों,विद्वानों, राजनेताओं,सद्गृहस्थियों एवं ब्रह्मचारियों की गरिमामयी समुपस्थिति में सम्पन्न होगा ।


इस द्विदिवसीय दिव्य-भव्य, ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में

सामवेद पारायण महायज्ञ ,वेदोपदेश, भजन ,सत्संग,विद्वत् सम्मान तथा ब्रह्मचारियों के शास्रार्थ, व्याख्यान,व्यायाम प्रदर्शन आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


इस भव्य शिलान्यास समारोह में आपकी सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण यथा शीघ्र आपको प्रेषित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल – ग्राम – आवल ,तहसील – आबूरोड ,जिला- सिरोही, राजस्थान। (आबूरोड़ रेलवे स्टेशन से 15 किलोमीटर की दूरी,एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से 5️⃣ किलोमीटर की दूरी पर है)
।। निमन्त्रक ।।
समस्त न्यासी गण तथा

आर्ष गुरुकुल परिवार, आबूपर्वत 📲 9414589510📱 8005940943

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶