वेद प्रचार सप्ताह: सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान
स्थान: हनुमान मंदिर, मानेवाडा, बस्ती मेन रोड
तिथि: 09 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक
समय: प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
ऋतस्य पंथा प्रेत” — यजुर्वेद 6/45 में ईश्वर का आदेश है:
हे मनुष्यों! सत्य के मार्ग पर चलो।”
इसी वेद वाक्य की प्रेरणा से आर्य समाज मानेवाडा द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि वैदिक संस्कृति और सत्य ज्ञान के प्रचार का एक सशक्त प्रयास है।
कार्यक्रम स्थल
हनुमान मंदिर मानेवाडा घाट के सामने मानेवाडा बस्ती मेन रोड
कार्यक्रम तिथीः रक्षाबन्धन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक
कार्यक्रम की झलकियां
- चतुर्वेद शतकम यज्ञ (हवन)
- वेद कथा (सत्य विद्या का प्रवचन)
- ईश्वरीय ज्ञान की व्याख्या
मुख्य प्रवचनकर्ता
आचार्य नरेन्द्र जी – वेदाचारी
जो वर्षों से वेदों का अध्ययन, प्रचार व जीवन में अनुप्रयोग का संदेश देते आ रहे हैं।
वेद: हमारा सनातन धर्मग्रंथ
वेद कोई एक जाति या संप्रदाय की पुस्तक नहीं, बल्कि समस्त मानवता का आध्यात्मिक व वैज्ञानिक पथप्रदर्शक है। “वेद सब सत्य विधाओं का पुस्तक है। वेद का पढ़ना-पढ़ाना सब आर्य (आदि भारतीयों) का परम कर्तव्य है।”
इस वेद प्रचार सप्ताह का उद्देश्य है—
सत्य, धर्म, अहिंसा और ज्ञान के मूल स्रोत वेदों को जनमानस तक पहुँचाना।
मातृशक्ति व युवा पीढ़ी में वेदों के प्रति जागरूकता और श्रद्धा विकसित करना।
भद्र पुरुषों के साथ मिलकर यज्ञ एवं वेदपाठ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना।
आपका आमंत्रण
इस पावन कार्यक्रम में आप सभी श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमियों, युवा पीढ़ी व मातृशक्ति को सादर आमंत्रित किया जाता है।
आइए, वेदों की दिव्य वाणी को सुनें, समझें और जीवन में उतारें।
आयोजक
आर्य समाज मानेवाडा (समस्त सदस्य)
हनुमान मंदिर कमेटी (समस्त सदस्य)
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










