प्रकाशनार्थ समाचार
यज्ञ,भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचन समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
परमात्मा का धन्यवाद कर अन्न ग्रहण करने वाले अमृत का सेवन करते हैं डाँ जयेन्द्र आचार्य
अगला जीवन सुधारने के लिए वर्तमान में शुभ कर्म करते रहना चाहिए-महेन्द्र भाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट,शुक्रवार,31 जुलाई 2025 को आर्य समाज के अनुयायिओं द्वारा पंचशील ग्रीन-1,पंचशील क्लब हाउस,ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यज्ञ,भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचन समारोह का आयोजन किया गया।यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. जयेंद्र आचार्य (प्राचार्य आर्ष गुरुकुल नोएडा) रहे।उन्होंने यज्ञोपरांत यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक सहदेव सरस एवं योगी प्रवीण आर्य के ईश्वर भक्ति के गीतों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
मुख्य यज्ञमान श्रीमती श्रीमती मृदुल अग्रवाल एवं विनोद प्रकाश अग्रवाल रहे।आज विनोद प्रकाश अग्रवाल का जन्मदिन था जिसके लिए डा जयेंन्द्र आचार्य ने बधाई गीत एवं शुभकामनायें व्यक्त की।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री कृष्ण कहते हैं यज्ञ,दान,तप कभी नहीं छोड़ना चाहिए यह आत्मा का श्रृंगार है।जो लोग यज्ञ करके और परमात्मा का धन्यवाद करके अन्न ग्रहण करते हैं वह मानो अमृत का सेवन करते हैं परोपकार करने वाले का धन्यवाद करना चाहिए अन्यथा हम कृतघन कहलाएंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य महेंद्र भाई ने कहा कि यज्ञ अर्थात् संगतिकरण, देवपूजा व दान।अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए।वेदों में शुभ कर्म करने का विधान है।इन सब शुभ कर्मों में एक शुभ कर्म दान देना भी बताया गया है।अर्थात कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए।ईश्वर ने सबको कुछ न कुछ संपत्तियां दी हैं। धन बल विद्या बुद्धि अन्न इत्यादि,जो ईश्वर की कृपा से तथा ईश्वर की कर्म फल व्यवस्था से आपको प्राप्त हुई हैं।जैसी सुविधाएं अच्छे माता पिता विद्वान गुरुजन और अन्य भी धन संपत्ति आदि सुविधाएं,आपको इस जन्म में मिली हैं,क्या ऐसी ही आप अगले जन्म में भी प्राप्त करना चाहेंगे?यदि हां,तो इस जन्म में भी आपको बहुत से अच्छे कर्म करने पड़ेंगे।उन अच्छे कर्मों में से एक दान देना भी है।

विशेष आमंत्रित सेवा सदन के महामंत्री चौधरी मंगल सिंह ने संकल्प कराया कि आओ हम सभी मिलकर सांस,पानी व भोजन में करें बदलाव,ऑर्गेनिक अपनाएं,स्वस्थ समाज का निर्माण करें और पूर्ण करें मिशन 125 वर्ष स्वस्थ जीवन।
गाजियाबाद से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चन्द शर्मा (चुनाव प्रबंधन),आर्य समाज कवि नगर के प्रधान वी के धामा,प्रमोद शास्त्री, यज्ञवीर चौहान,ममता चौहान,डा प्रमोद सक्सेना आदि ने पधार कर समारोह की शोभा को बढ़ाया।

संयोजिका मृदुल अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया।
शांतिपाठ एवं प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
साभार – प्रवीण आर्य
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










