श्रावणी पर्व पर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन : गुरुकुल वेद व्यास, राउरकेला (ओड़िशा)

0
63
श्रावणी पर्व पर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन : गुरुकुल वेद व्यास, राउरकेला (ओड़िशा)

श्रावणी पूर्णिमा पर वैदिक संस्कृति रक्षा का पावन संकल्प

विक्रम संवत् 2082 | तिथि: 09 अगस्त 2025 (शनिवार)
स्थान: गुरुकुल वैदिक आश्रम, वेदव्यास, राउरकेला-4, ओडिशा


वैदिक उद्घोष
“सं श्रुतेन गमेमहि मा श्रुतेन विराधिषि।” (अथर्ववेद 1/1/4)
अर्थात् – हे प्रभो! हम वेदज्ञान के साथ जीवन यात्रा करें, और इस ज्ञान से कभी वंचित न हों।

“ऋषयः मन्त्रदृष्टारः” – मन्त्रदर्शन से ही मनुष्य ऋषि बनते हैं। – महामुनि यास्क

“स्वाध्याय प्रवचनाभ्यां न प्रमदितव्यम्” – (तैत्तिरीय उपनिषद् 1/11)
स्वाध्याय और प्रवचन में कभी प्रमाद न करें।


प्रिय सुहृदगण

गुरुकुल वैदिक आश्रम, वेदव्यास की ओर से आप सभी को श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। वैदिक परंपरा के 65 वर्षों की इस संकल्प यात्रा में, हम सभी को वेद से प्राप्त अमृतज्ञान से विषम परिस्थितियों से मुक्ति का मार्ग खोजना है।

इस पावन अवसर पर गुरुकुलवासी समाज को एक बार पुनः वैदिक संस्कृति, यज्ञ, उपनयन, स्वाध्याय और सत्संग की ओर लौटने का संदेश लेकर आए हैं। रक्षासूत्र अर्थात् यज्ञोपवीत धारण कर हम वेद रक्षा और संस्कृति संरक्षण में संलग्न होते हैं।

आप सभी से विनीत आग्रह है कि इस उपहार रूप यज्ञोपवीत को स्वीकार कर वैदिक संस्कृति की रक्षा एवं प्रसार में सहभागी बनें।


कार्यक्रम विवरण

1. श्रावणी उपाकर्म यज्ञ एवं वेद प्रचार सप्ताह आरंभ
दिनांक: 09 अगस्त 2025, शनिवार
समय: प्रातः 7:00 – 9:00 बजे
स्थान: गुरुकुल आश्रम परिसर
कार्यक्रम

  • नूतन यज्ञोपवीत धारण
  • श्रावणी उपाकर्म यज्ञ
  • वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ
    परिचालक: आचार्य सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय

2. वैदिक व्याख्यान एवं भजनोपदेश
09.08.2025 से 16.08.2025 तक
समय: प्रतिदिन संध्या 6:30 – 7:30 बजे
वक्ता: विशिष्ट वैदिक विद्वान
कार्यक्रम: वैदिक व्याख्यान एवं भजन
संयोजक: पं. सूर्यनाथ शास्त्री

3. ग्रामीण क्षेत्रों में वेद प्रचार अभियान
10.08.2025 से 16.08.2025 तक
विस्तार: निकटवर्ती ग्रामों में वैदिक संदेश का प्रसार


विशेष सूचना

युगप्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती का दृढ़ मंत्र था –
“वेदों में समस्त मानवीय समस्याओं का समाधान है।”
इसी उद्देश्य से गुरुकुल वैदिक आश्रम निरंतर वेद प्रचार, संस्कृति संरक्षण एवं आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर है।


संपर्क जानकारी

गुरुकुल वैदिक आश्रम, वेदव्यास, राउरकेला – 769004 (ओडिशा)
मोबाइल: 9937107981, 7008717306, 9776410384
ईमेल: gurukulvedicashram@gmail.com
वेबसाइट: www.gurukulvedicashram.org

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶