ये दिल तो दयानन्द को ही चाहता है

0
14
ये दिल तो दयानन्द को ही चाहता है

ये दिल तो दयानन्द को ही चाहता है

ऋषि गीत गाने को जी चाहता है ॥ ऋषि गीत…

तड़प थी ऋषिवर को वैदिक धर्म की

रगों में बहाने के जी चाहता है ॥ ऋषि गीत…

हुई एक मुद्दत बुझा एक दीपक

चन्द आँसू बहाने को जी चाहता है ॥ ऋषि गीत…

निगाहों से ओझल हुए हैं दयानन्द

तसव्वुर में लाने को जी चाहता है ॥ ऋषि गीत…

जिये भी मरे भी वो दुनियाँ की खातिर

हकीकत बताने को जी चाहता है ॥ ऋषि गीत…

क्षमा त्याग सेवा दया का वो जज्बा

ज़माने में लाने को जी चाहता है ॥ ऋषि गीत…